फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Doctor Murder: पटना में मरीजों को आज भी राहत नहीं, सरकारी अस्पतालों में इलाज बाधित; विरोध में हंगामा

Fri, 16 Aug 2024 11:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हड़ताल का असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है। हड़ताल के कारण छोटे-छोटे नौनिहाल बच्चों इलाज के अभाव में रोते बिलखते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
इलाज के अभाव में रोते-बिलखते नवजात बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में दुष्कर्म के बाद हुई डॉक्टर की हत्या के विरोध में डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। पटना के बड़े अस्पतालों में डॉक्टरों ने आपातकालीन सेवा पूरी तरह ठप कर दिया है। इसके साथ ही मरीज के परिजन सड़क पर आ गए और परिजनों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। परिजनों ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और आईजीआईएमएस प्रशासन को इसके लिए जमकर कोसा है।
विज्ञापन


कई मरीज इलाज के अभाव में वार्ड में तड़प रहे हैं
नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में हड़ताल का असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है। हड़ताल के कारण छोटे-छोटे नौनिहाल बच्चों इलाज के अभाव में रोते बिलखते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं डॉक्टर के हड़ताल का असर मरीज के वार्डों में भी देखा जा रहा है कई मरीज इलाज के अभाव में वार्ड में तड़प रहे हैं वहीं डॉक्टर के नहीं रहने से कई मरीज अस्पताल छोड़कर जाने की तैयारी कर रहे हैं। कमोबेश यह स्थिति राजधानी पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS), पटना मेडिकल कॉलेज अस्पतला (PMCH) नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) के परिसर में देखने को मिल रहा है।

 
विज्ञापन

मरीजों ने जमकर किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
प्राइवेट अस्पताल में जाने की दी सलाह
पटना सिटी से इलाज कराने नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची शीला देवी ने बताया कि जब वह पूर्जा कटाकर डॉक्टर को दिखाने गई तो उन्हें तीसरे तल्ले पर जाने का आदेश दिया गया। जब वे तीसरे तल्ले पर पहुंची तो बताया गया कि अभी डॉक्टर लोग हड़ताल पर हैं। आप प्राइवेट में इलाज करने के लिए चले जाएं। शीला देवी ने बताया कि उनकी बच्ची बीमार है और उनके पास इतने पैसे नहीं है कि वह प्राइवेट में इलाज कर सके। डॉक्टरों के हड़ताल के कारण मरीज और तीमारदारों का हाल बेहाल है। पैसे नहीं होने के कारण वह प्राइवेट अस्पताल में भी नहीं जा सकते हैं। लोग अब बिहार सरकार से गुहार लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें