फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : 14 आईपीएस अफसरों को नए साल से प्रोमोशन; शिवदीप लांडे, गरिमा मलिक, राजीव मिश्रा का पोस्ट बदल गया

Mon, 01 Jan 2024 06:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने नए साल की पहली शाम दो अधिसूचनाएं जारी कीं। इनमें शिवदीप लांडे, गरिमा मलिक, राजीव मिश्रा का भी नाम है। कुल 14 आईपीएस अफसरों को इस साल उसी तारीख से प्रोन्नति दी है, जब वह कार्यभार लें।
विज्ञापन
बिहार के कई चर्चित आईपीएस अफसरों का पद बढ़ा। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के पहले दिन से भारतीय पुलिस सेवा के 14 अफसरों को भी प्रोन्नति दी गई है। यह जिस दिन से नए पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे, उसी दिन से यह प्रभावी हो जाएगा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों की प्रोन्नति की अधिसूचना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह विभाग की आरक्षी शाखा की ओर से इन 14 आईपीएस अफसरों के प्रोमोशन की यह अधिसूचना भी नए साल में एक बार फिर जारी कीं। 23 दिसंबर को प्राथमिक तौर पर इन सभी अफसरों की प्रोन्नति की अधिसूचना जारी की गई थी, लेकिन अब एक बार फिर जब आईएएस अफसरों के लिए नई अधिसूचना जारी हुई तो पुलिस मुख्यालय ने भी आईपीएस अधिसूचनाएं दोबारा जारी कीं।

विज्ञापन


जानें वह 14 अफसर कौन हैं
बिहार पुलिस की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 2006 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों शिवदीप वामनराव लांडे, गरिमा मलिक और एस प्रेमलथा को आईजी बनाया गया है। कोसी रेंज डीआईजी शिवदीप लांडे, सीआईजी की डीआईजी गरिमा मलिक, निगरानी विभाग की डीआईजी एस प्रेमलथा को आईजी रैंक में प्रमोशन दिया गया है। इन तीनों को एक अधिसूचना के जरिए प्रोन्नति दी गई है। प्रोन्नति की अधिसूचना में बताया गया है कि यह जिस दिन से नए पद को धारित करेंगे, उसी दिन से प्रोन्नति लागू होगी। 11 आईपीएस अफसरों (2010 बैच) को पुलिस उप निरीक्षक (डीआईजी) रैंक में प्रोन्नति दी गई है। इनमें पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा के साथ मीनू कुमारी, दीपक वर्णवाल, नीलेश कुमार, मृत्युंजय कुमार चौधरी, तौहीद परवेज, अभय कुमार लाल, राशिद जमां, अनिल कुमार, अरविंद कुमार गुप्ता और प्रमोद कुमार मंडल शामिल हैं।

इन अफसरों को भी आज से ही प्रोन्नति
23 दिसंबर को जारी बाकी अधिसूचनाओं में गया के एसएसपी आशीष भारती, मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार समेत सात आईपीएस को कनीय प्रशासनिक ग्रेड से प्रवर कोटि में प्रमोशन दिया गया था। साथ ही, 2010 बैच की आईपीएस अफसर सायली सावलाराम धुरत को भी एक जनवरी, 2023 के प्रभाव से प्रवर कोटि में प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें