फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोपालगंज में गैस सिलेंडर फटा, आग लगने से मां-बेटे की मौत; इस वजह से हुआ हादसा, जानें पूरा मामला

Mon, 01 Jan 2024 06:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज

सार

Bihar Fire Accident News: गोपालगंज में सिलेंडर धमाके में बुरी तरह से घायल हुए मां-बेटे की मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि घर दरवाजे भी उखड़ कर नीचे गिर गए थे। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के जगदीश बंतरिया गांव के विनोद राम की पत्नी पुष्पा देवी रविवार की रात अपने बेटे के साथ कमरे में सोई थी। बेटे को खांसी हो रही थी। तेज खांसी होने के कारण सामने वाले कमरे में रखे गैस चूल्हे पर वह पानी गर्म करने गई। गैस लीक हो रही थी, जैसे ही उसने गैस जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई। तीली जलते ही तेज धमाके के साथ आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि सामने वाले कमरे में सो रहे बेटे को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मां-बेटे दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में धमाका होने से कमरों के दरवाजे उखड़ कर जमीन पर गिर गए, जिस कमरे में गैस सिलेंडर रखा था उसकी छत भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में पुष्पा देवी और उसका बेटा गुलशन कुमार (5) बुरी तरह से झुलस गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद परिवार के लोगों ने दोनों को तत्काल ही भोरे रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बच्चे गुलशन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मां पुष्पा देवी को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

मां-बेटे की मौत की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची पूरा गांव शोक में डूब गया। नववर्ष की खुशियां मातम में बदल गईं, चारों तरफ चीख पुकार मची रही। परिजनों की चीत्कार से गांव में चूल्हे तक नहीं जले। सभी लोग मृतक के दरवाजे पर पहुंचकर सांत्वना दे रहे थे। ग्रामीणों को अफसोस है कि काफी प्रयास के बावजूद आग बुझाने में देर हो गई। तब तक आग ने अपना विकराल रूप ले लिया, जिससे मां-बेटे गंभीर रूप से झुलस चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें