फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पति पर पत्नी की हत्या का लगा आरोप, शाम में पेड़ से लटकता मिला पति का शव

Wed, 27 Mar 2024 10:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar : भ्रूण जांच कराना कानूनन अपराध है, फिर भी ससुराल वालों ने नवविवाहिता का भ्रूण टेस्ट करवाया। रिपोर्ट में बेटा नहीं, बेटी होने की वजह से नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। परिजनों ने पति को आरोपी बनाया, लेकिन शाम में ही उसकी भी लाश पेड़ से लटकती मिली।
विज्ञापन
पति पत्नी जो अब इस दुनियां में नहीं रहे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबह में एक महिला शव बरामद हुआ। मृतका के परिजनों ने महिला की मौत का आरोप उसके पति और ससुराल पक्ष पर लगाया लेकिन शाम में पेड़ से लटकती उसके पति की लाश मिली। घटना समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत मेयारी गांव की है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


भ्रूण जांच में बेटी होने पर ले ली जान
मृतका के भाई हरिंदर राय ने बताया कि महज 10 माह पूर्व 5 मई को ताजपुर थाना क्षेत्र के राजवा गांव निवासी निक्की की शादी उड़न कुमार राय से हुई थी। अभी निक्की गर्भवती थी। ससुराल वालों ने भ्रूण जांच कराया था, जिसमें यह बात सामने आई कि निक्की के पेट में पल रहा गर्भ लड़की है, जिसके बाद ससुराल वाले अबॉर्शन करने के लिए दवाब दे रहे थे। जब निक्की ने अबॉर्शन करने से इंकार किया तो उसके पति ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या करने के बाद उनके बहन के ससुराल वाले सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। हरिंदर राय ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
 

विज्ञापन

घटनास्थल पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे पेड़ से लटकता मिला पति का शव
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया चौर में 35 नंबर रेलवे गुमती और 36 नंबर रेलवे गुमटी के बीच लाइन के पास खेत में सीसम के पेड़ से लटकते हुए एक युवक के शव मिला। जब शव की पहचान हुई तो लोग  सन्न रह गए। मृतक युवक सरायरंजन थाना क्षेत्र के मेयारी गांव के संजय राय का पुत्र उदन कुमार राय था। यह वही उदन राय था, जिस पर सुबह अपनी पत्नी निक्की कुमारी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा था। मृतक का शव पहचान होने के बाद लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद सदमा के कारण इसने खुद भी फंदे से लटक कर जान दी है।

जांच में जुटी पुलिस 
दलसिंहसराय के डीएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है की पत्नी की मौत के सदमा के कारण युवक ने खुद भी पेड़ के फंदे से लटक कर जान दी है। हालांकि अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, क्योंकि युवक के गले में धोती से फंदा लगा हुआ है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल कुछ भी  कहना जल्दबाजी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें