फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में जमकर गरजीं बंदूकें, चार लोग घायल; श्राद्धकर्म में हुए विवाद के दौरान गोलीबारी

Sun, 31 Dec 2023 01:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

श्रद्धाकर्म के दौरान चार भाई आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे। इसी क्रम में जमकर गोलीबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के दीघा थाना क्षेत्र के नकटा दियारा गांव में शनिवार की देर रात श्रद्धा कर्म के दौरान जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना की पुष्टि करते हुए विधि व्यवस्था डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि चार भाइयों को गोली लगी है और उनका इलाज पटना के पीएमसीएच में कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है और गोलीबारी करने वाले युवकों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।

श्रद्धा क्रम में आए लोगों के बीच भगदड़ मच गई
बताया जा रहा है कि दीघा थाना क्षेत्र के नकटा दियारा गांव में दिगपाल यादव की मृत्यु हो गई थी। उस वक्त परिवार के लोगों के कुछ करण को लेकर उस वक्त श्रद्धा क्रम नहीं कराया गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को दिगपाल यादव के घर पर श्रद्धा क्रम का आयोजन किया गया था। इसी श्रद्धाकर्म के दौरान चार भाई आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे। इसी क्रम में जमकर गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी शुरू होते ही श्रद्धा क्रम में आए लोगों के बीच भगदड़ मच गई। लोग अपनी-अपनी जान बचाने के लिए गांव में इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन


पीएमसीएच में चल रहा घायलों का इलाज
इसी क्रम में चार लोगों को गोली लगी और वे सभी घायल हो गए। इस घटना की सूचना दीघा थाने को दी गई। सूचना मिलते ही दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलने के बाद विधि व्यवस्था डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि श्रद्धा कर्म के दौरान आपसी विवाद के कारण गोलीबारी हुई है। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में चार लोग घायल हुए हैं। घायल होने वालों में कामेश्वर राय, विकास राय, दीपक कुमार प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें