फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन ने लौटाई बारात : मंदिर में हो रही थी शादी, दूल्हे पक्ष ने वधु के भाई को पीट दिया; खुली दहेज की पोल

Tue, 23 Apr 2024 06:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

Bihar News : मंदिर में होने वाली शादियों में इस तरह जूतमपैजार भी नहीं होती है और कम संख्या में आने वाली बारात भी अमूमन नहीं लौटती है। लेकिन, नवादा में बड़ा खेल हो गया। ऐसा कि दुल्हन ने शादी के सपने संजोये दूल्हे को बैरंग वापस कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत लड़की का भाई - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में दहेज की राशि कम मिलने पर नाराज वर पक्ष ने दुल्हन के भाई की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में दुल्हन का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नवादा जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमनाथ मंदिर परिसर की है। घायल युवक की पहचान कौआकोल थाना क्षेत्र के गोलाबड़राजी गांव निवासी राजेश चौधरी के पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गई है। इस घटना से आहत होकर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


तीस हजार की वजह से जमकर हुई मारपीट 
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सोमनाथ मंदिर में राजीव की बहन की शादी होने वाली थी। वर पक्ष को तिलक में 30 हजार रुपये कम दिए गये। इस वजह से वर पक्ष ने शादी से पहले 30 हजार रुपयों की मांग कर दी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में वाद-विवाद होने गया। फिर देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और फिर वरपक्ष ने दुल्हन के भाई राजीव कुमार की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में राजीव गंभीर रूप से घायल हो गये। आननफानन में परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भारती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना से आहत दुल्हन ने शादी से किया इंकार
घटना के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इधर, मारपीट में जख्मी युवक का इलाज नवादा सदर अस्पताल में जारी है। इस घटना से आहत होने के बाद दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया है। लड़की के शादी से मना करने के बाद दोनों पक्ष के लोग परेशान हो गये। गांव के और लड़का पक्ष एक दूसरे को मनाने की कोशिश में लग गये, लेकिन बात नहीं बनी। काफी मान-मुनौवल के बाद अंत में लड़का पक्ष को बिना शादी किये वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें