गोपालगंज सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि थावे थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया है।
गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक ठेकेदार को घर से बुलाकर गोली मार दी। गोली लगने से ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। मौत के बाद परिजन एवं ग्रामीण लोग आक्रोशित हो गए। वहीं, हत्या की वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम छोटे आलम है जो थावे थाना क्षेत्र के पठानपट्टी के ही पश्चिम टोला गांव का निवासी था।
विज्ञापन
फोन कर घर से बाहर बुलाया
बताया जाता है थावे थाना क्षेत्र के पैठाणपट्टी गांव निवासी 28 वर्षीय छोटे आलम कुछ माह पहले तक सऊदी अरब में रहता था। वहां से वो अपने गांव वापस लौट आया था। अपने गांव में रहकर ही कारपेंटर ठेकेदारी का काम करता था। इसी बीच शनिवार की देर रात अपने घर पर ही था। इसी दौरान पठानपट्टी के एक युवक ने उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया। फिर उसको नजदीक से गोली मार दी। गोली लगने से छोटे आलम की मौके पर ही मौत हो गई।
एसआईटी का गठन किया गया है
वहीं इस मामले में गोपालगंज सदर एसडीपीओ प्रांजल त्रिपाठी ने बताया कि थावे थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों के बयान पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। बहुत जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।