बिहटा में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने की कवायद शुरू हो गई है ।इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रविवार को बिहटा में बनाये जानेवाले अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट स्थल पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान बिहटा एयरफोर्स स्टेशन के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को नक्शा के माध्यम से वहां शुरू कराये जाने वाले निर्माण कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बिहटा एयरफोर्स स्टेशन के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा आधुनिक सुविधाओं से लैश होगा। हवाई यातायात को बेहतर बनाने के लिये यहां आधुनिकतम व्यवस्थायें की जायेगी। पटना में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बन जाने के बाद आम लोगों और व्यवसायियों के लिए यह काफी आरामदेह साबित होगा।