फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar : भाजपा नेता को याद करते हुए सीएम नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे, कहा- जदयू की बैठक पहले से तय है

Thu, 28 Dec 2023 01:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Lalan Singh : जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के हटने की अटकलें सही होंगी और सबकुछ पलटेगा या पार्टी के दावा मुताबिक सब ठीक है, रहेगा? इन सवालों का जवाब कल मिलेगा। सीएम नीतीश कुमार जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और नीतीश कुमार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वह शुक्रवार को अपनी पार्टी जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के हटने की अटकलें सही होंगी और सबकुछ पलटेगा या पार्टी के दावा मुताबिक सब ठीक है, रहेगा? इसका जवाब भी संभवत: शुक्रवार को ही मिले। 

विज्ञापन


इधर, दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम नीतीश कुमार भाजपा के वरीय नेता और केंद्रीय मंत्री रह चुके स्व. अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने कंकड़बाग पहुंचे। अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें याद किया। यहां से सीएम नीतीश वापस अपने आवास पर पहुंचे। इसके बाद दिल्ली के लिए पटना एयरपोर्ट से रवाना हुए। करीब पौने एक बजे सीएम नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे। इधर, दिल्ली जाने के सवाल पर कहा कि जदयू की बैठक पहले से दिल्ली में तय है। यह सामान्य बैठक है। हर वर्ष हमलोग इस तरह की बैठक करते हैं।

विज्ञापन

अरुण जेटली जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
ललन सिंह के इस्तीफे की खबरें अफवाह हैं
वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ललन सिंह के इस्तीफे पर कहा कि ललन सिंह के इस्तीफे की खबरें अफवाह हैं। यह भाजपा वालों की साजिश है। हर पार्टी हर साल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करती है। राजद ने भी यह बैठक ताल कटोरा स्टेडियम में भी आयोजित किया था। हमने जाति आधारित सर्वेक्षण के माध्यम से जो किया है, उसे ज्यादा नहीं छापा जा रहा है। केवल विपक्ष को नुकसान पहुंचाने की खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। 

29 दिसंबर को दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
दरअसल, 29 दिसंबर को दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। इससे नीतीश कुमार के संभावित रणनीतिक फैसले को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने 29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। हालांकि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह नियमित बैठक है, जिसमें हाल ही में पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम, आगामी लोकसभा चुनाव, बिहार में जाति आधारित सर्वेक्षण और अन्य विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी बात रखने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें