फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सभापति बोले- संरक्षण देकर ब्राह्मणों को ऊपर नहीं उठाया गया; कटाक्षों पर उदासीन रहें, गुण का विकास करें

Tue, 26 Dec 2023 11:20 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : ब्राह्मण समाज वह समाज नहीं है जिसे संरक्षण देकर उपर उठाया गया है, इसलिए ब्राह्मणों को अपने उपर हो रहे कटाक्षों के प्रति उदासीन रहते हुये अपने गुणों का सतत विकास करते रहना है।  
विज्ञापन
अटल बिहारी बाजपेयी और मदन मोहन मालवीय जयंती में पहुंचे विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधान परिषद के एनेक्सी सभागार में सोमवार को चाणक्य चेतना परिषद के तत्वावधान में चतुर्थ वार्षिक कार्यक्रम अटल मालवीय जयंती सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने किया। उन्होंने भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा कि ब्राह्मण समाज बिना किसी राजनैतिक और सरकारी संरक्षण के अपने प्रतिभा के बलबूते पर पूरे विश्व में उच्च पदों पर आसीन हैं। ब्राह्मण समाज वह समाज नहीं है जिसे संरक्षण देकर उपर उठाया गया है, इसलिए ब्राह्मणों को अपने उपर हो रहे कटाक्षों के प्रति उदासीन रहते हुये अपने गुणों का सतत विकास करते रहना है ताकि भविष्य की चुनौतियों का सामना अपने प्रतिभा के दम पर किया जा सके क्योंकि इसकी जरूरत पूरी दुनिया को है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणविजय पाण्डेय चाण्क्य चेतना परिषद के बने उपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
चाणक्य चेतना परिषद की चौथी वर्षगांठ मनाई गई 
चाणक्य चेतना परिषद ने विधान परिषद सभागार में अपनी चौथी वर्षगांठ भी मनाई। इस मौके पर मनीष शुक्ला, वैद्य शिवादित्य ठाकुर, शोध पदाधिकारी, शिशु रोग विशेषज्ञ  डॉ० के. के. ठाकुर, डॉ० अंकेश मिश्रा, वशिष्ठ विचार मंच के अध्यक्ष देवदीप पांडेय, डॉ० संगम शुक्ला, परशुराम सेवा संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र मिश्रा, परशुराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष मनीष मिश्र के साथ साथ चाणक्य चेतना परिषद के सचिव कुमार सुन्दरम, अध्यक्ष दिलीप झा, कार्यक्रम के संयोजक रवि रंजन ओझा, कोषाध्यक्ष अमर नाथ दूबे, विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी श्वेतकेतु तिवारी, कुलदीप दूबे, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डा० आलोक तिवारी, डा० उमाकांत पाठक के साथ साथ वरुण पाण्डेय, सज्जन जी झा, नवनीत दुबे, सरोज झा, शैलेन्द्र कुमार चौधरी, संजीव तिवारी, विष्णु शंकर तिवारी व अधिवक्ता विकास तिवारी उपस्थित थे। सर्वसम्मति से परिषद द्वारा रणविजय पाण्डेय और नारायण झा को उपाध्यक्ष तथा डॉ० के. के. ठाकुर को चिकित्सा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष घोषित किया गया। कार्यक्रम का समापन परिषद के अध्यक्ष दिलीप झा ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें