वैशाल में परीक्षा केंद्र पर हंगामा करते परीक्षार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
पूरी चेकिंग के बाद ही दिया जा रहा प्रवेश
सेंट्रर पर छात्रों को प्रॉपर चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। एडमिट कार्ड से चेहरे का मिलान कर प्रवेश दिया जा रहा है। सेंटर के बाहर परिजनों की भीड़ उमड़ी हुई है। वहीं बातचीत के दौरान छात्रा ने बताया कि तैयारी पूरी है। आज पहली पाली में बायोलॉजी की परीक्षा है।
बिहार में कुल 1523 परीक्षा केंद्र बनाए गए है
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू हो चुकी है। बिहार में कुल 1523 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में कुछ 13 लाख चार हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा की दो पाली में ली जाएगी। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।