लालू यादव ने अपने नेताओं से कहा कि जैसे यूपी में सपा समर्थकों की पहचान टोपी है, उसी तरह राजद के नेता और कार्यकर्ता हरी गमछी और टोपी पहनें। यही आपका लाइसेंस है। लालू यादव ने बुधवार को दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि वह जल्द ही समूचे बिहार का दौरा करेंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है। लालू ने कहा, जैसे यूपी में सपा समर्थकों की पहचान टोपी है, उसी तरह राजद के नेता और कार्यकर्ता हरी गमछी और टोपी पहनें। यही आपका लाइसेंस है।
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो ने बुधवार को दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि वह जल्द ही समूचे बिहार का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना बेहद जरूरी है। जनगणना के बाद 27 प्रतिशत आरक्षण का बैरियर तोड़ना होगा। बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में एससी एसटी को संख्या के अनुसार आरक्षण देने की बात कही है।