फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JDU: लेशी सिंह ने पूर्व मंत्री को भेजा पांच करोड़ का मानहानि का नोटिस, भारती बोलीं- दो दिनों में दूंगी जवाब

Mon, 12 Sep 2022 06:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पूर्व मंत्री बीमा भारती ने पिछले महीने नई सरकार बनने के बाद कैबिनेट में लेशी सिंह के फिर से शामिल करने पर मीडिया के सामने उनके खिलाफ कई आरोप लगाए थे। जदयू विधायक बीमा भारती ने कहा था कि मैं केवल इस बात से नाराज हूं कि जदयू विधायक लेशी सिंह को हमेशा कैबिनेट में क्यों चुना जाता है। सीएम उसमें क्या देखते हैं?
विज्ञापन
बीमा भारती - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में नई सरकार बनने के बाद से विवाद और मतभेदों का सिलसिला तेज हो गया है। इस बीच, खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग संभालने वाली लेशी सिंह ने पार्टी की ही विधायक बीमा भारती को मानहानि का नोटिस थमा दिया है। उनके इस नोटिस के जवाब में बीमा भारती ने कहा है कि वह दो दिनों के इसका जवाब देंगी। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने पहले के दिए गए बयानों पर कायम हैं। वहीं, पार्टी की दोनों नेताओं के बीच चल रही तकरार से नीतीश कुमार की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन


बीमा भारती ने लगाए थे गंभीर आरोप
दरअसल, पूर्व मंत्री बीमा भारती ने पिछले महीने जद (यू) के मुखिया नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन के दलों  के साथ एक नई सरकार बनाने के बाद कैबिनेट में लेशी सिंह के फिर से शामिल करने पर मीडिया के सामने उनके खिलाफ कई आरोप लगाए थे। जदयू विधायक बीमा भारती ने कहा था कि मैं केवल इस बात से नाराज हूं कि जदयू विधायक लेशी सिंह को हमेशा कैबिनेट में क्यों चुना जाता है। सीएम उसमें क्या देखते हैं? अपने क्षेत्र में होने वाली घटनाओं को लेकर बार-बार उनका नाम सामने आता है, इससे पार्टी बदनाम होती है। हमारी बात क्यों नहीं सुनी जाती है? क्या इसलिए कि हम पिछड़ी जाति से हैं? 

दो दिनों में दूंगी जवाब- बीमा भारती
लेशी सिंह की तरफ से मिले मानहानि नोटिस के बारे में बताते हुए बीमा भारती ने कहा कि मैं इससे निपटने के लिए कानून का सहारा लूंगी। इस दौरान उन्होंने अपने पहले के बयानों पर काबिज रहने की बात कहते हुए कहा कि मैं इस बात पर कायम हूं कि लेशी सिंह आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। उन्होंने आगे कहा कि पैसों के दम पर मेरी आवाज की दबाने की कोशिश की जा रही है। पार्टी सबके लिए है, मेरी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं गलत के खिलाफ आवाज उठाती रहूंगी।
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने किया टिप्पणी से इनकार 
इस बीच,  बीमा भारती को मिले लेशी सिंह के नोटिस पर जब सीएम नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को इस मुद्दे के बारे में बताया है। वहीं, जदयू के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि दोनों महिला नेताओं के बीच कुछ व्यक्तिगत मुद्दे हो सकते हैं लेकिन दोनों जद (यू) की कार्यकर्ता हैं। कोई गंभीर समस्या नहीं है। 

गौरतलब है कि बीमा भारती और लेशी सिंह दोनों पूर्णिया जिले में पड़ने वाली विधानसभा सीटों से विधायक हैं। इसके अलावा दोनों महिला नेताओं की शादी स्थानीय बाहुबलियों से हुई है। हालांकि लेशी सिंह के पति बूटन सिंह की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी। लेशी सिंह पर हाल ही में एक पत्रकार की हत्या के सिलसिले में भी आरोप लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें