फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: आरसीपी सिंह ने बिहार के सीएम पर किया पलटवार, बोले- नेवी की परीक्षा में फेल हो गए थे नीतीश कुमार

Mon, 12 Sep 2022 04:28 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जदयू द्वारा भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने और आरजेडी के साथ हाथ मिलाने के बाद से आरसीपी सिंह लगातार नीतीश के खिलाफ हमलावर हैं। बीते दिनों उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार सात जन्मों में भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। नीतीश कुमार बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं। 
 
विज्ञापन
नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बीच की जुबाई जंग कम होने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। अब आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर पलटवार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरसीपी सिंह ने बिहार के सीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि वे मेरी हैसियत का अंदाजा किया लगाएंगे, जब वे कुछ नहीं थे तब भी मेरी हैसियत उनसे ज्यादा थी और आज भी ज्यादा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नेवी की परीक्षा दिए थे, जिसमे वे फेल हो गए थे।

विज्ञापन


अब आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार को बताई हैसियत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आरा में कहा कि जब नीतीश कुमार टिकट पाने की जद्दोजहद में लगे थे तब 1982 में हम सिविल सेवा में शामिल हो चुके थे। उन्होंने आगे हमला बोलते हुए कहा कि वे मेरी हैसियत का अंदाजा क्या लगाएंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नेवी की परीक्षा में फेल हो गए थे और आईएएस की परीक्षा में पूरे भारत में 13वीं रैंक आई थी। आरसीपी सिंह ने आगे कहा कि देश में लोकतंत्र है, यहां कोई किसी को पहचान नहीं देता। वहीं, भाजपा में शामिल होने की अटकलों को लेकर उन्होंने कहा कि मेरे लिए सारे दरवाजे खुले हैं। 

नीतीश ने दिया था बयान
दरअसल, हाल ही में आरसीपी सिंह को लेकर पूछे गए एक सवाल पर नीतीश कुमार अचानक से भड़क गए थे। नीतीश ने कहा था कि आप लोग किसकी बात करते हैं, उनकी हैसियत क्या है? सीएम नीतीश कुमार ने कहा था, 'अरे उसका क्या नाम ले रहे हैं। कौंची है ऊ, उसकी हैसियत क्या है, क्या वैल्यू है उसकी। मुझसे उसके बारे में सवाल मत पूछिये।' जिसके बाद नीतीश कुमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नीतीश के इसी बयान पर आरसीपी सिंह ने पलटवार किया है।
विज्ञापन


पहले भी कई बार बोला है हमला
गौरतलब है कि जदयू द्वारा भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने और आरजेडी के साथ हाथ मिलाने के बाद से आरसीपी सिंह लगातार नीतीश के खिलाफ हमलावर हैं। बीते दिनों उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार सात जन्मों में भी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे। नीतीश कुमार बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं। 

मैं बिल्कुल भाजपा ज्वॉइन करूंगा: आरसीपी सिंह
पूर्व जदयू नेता आरसीपी सिंह ने कहा था कि वे बिल्कुल भाजपा ज्वॉइन करेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को धोखा दिया है। उन्हें जवाब देना होगा। नीतीश कुमार कुर्सी के लिए किसी से भी हाथ मिला सकते हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि मैं नीतीश कुमार के आदेश के बाद ही मंत्री बना। अगर नीतीश जी यह कह रहे हैं कि मैं उनसे बिना पूछे मंत्री बन गया तो वे बिल्कुल झूठ बोल रहे हैं। नीतीश कुमार लोगों से बताएं कि वे कितनी बार पाला बदलेंगे। बता दें कि भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया था कि आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर उनकी मंजूरी नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें