फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: नाली विवाद को लेकर दबंगों ने की फायरिंग, डर के साए में जी रहा परिवार

Wed, 08 Feb 2023 02:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

बिहार के नालंदा जिले में दबंगों ने खुलेआम एक घर में फायरिंग की। घटना का वीडियो सामने आया है। दहशत और डर के कारण परिवार वालों ने खुद को घर में ही कैद कर लिया। वहीं, पुलिस मामले की जांचकर उचित कार्रवाई की बात कह रही है।
 
विज्ञापन
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नालंदा जिले में दबंगों का मनोबल कितना ऊंचा है, आप तस्वीर को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं। ताजा मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के हेगनपुरा गांव का है। यहां नाले को लेकर चले आ रहे विवाद में बदमाश ने मंगलवार रात घर पर चढ़कर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।

विज्ञापन


जब घटना की जानकारी स्थानीय थाना को मिली तो उन्होंने घटनास्थल पर पहुंच जायजा लिया और मौका-ए-वारदात में एक खोखा भी बरामद किया। उसके बाद पुलिस पीड़ित परिवार को सुरक्षा का आश्वासन और जांच की बात कहकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया।

विज्ञापन


वहीं, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति हथियार के साथ टहलते हुए दिख रहा है। इससे यह साफ़ होता है कि पुलिस का इकबाल बदमाशों के मन से ख़त्म हो चुका है और बैखौफ होकर दिनदहाड़े किसी भी वारदात को आसानी से अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

पीड़ित परिवार ने बताया...
पीड़ित वंदना कुमारी का कहना है, उसकी ज़मीन पर नाला बनाया गया है, जिसका वह विरोध की तो उसके साथ मारपीट व अंजाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है। इससे उनका पूरा परिवार डरा सहमा है और खुद को घर में क़ैद कर रखा है।
विज्ञापन




कई बार इसको लेकर ज़िला प्रशासन से लिखित और मौखिक शिकायत के बावजूद प्रशासन इसको लेकर कोई ठोस क़दम नहीं उठाया, जिससे बदमाशों का मनोबल सातवें आसमान पर है। मंगलवार रात इसी बात को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल, नूरसराय थाना पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें