फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpur News: आरा में ट्रेन के आगे आई स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा होते-होते बचा

Sat, 30 Sep 2023 07:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

बिहार के आरा में बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। चलती ट्रेन के आगे स्कॉर्पियो आने से हादसा हुआ है। हालांकि, किसी तरह की जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ट्रेन और स्कॉर्पियो की टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुगलसराय रेल मंडल के आरा-सासाराम रेल खंड पर भोजपुर जिले के उदवंंतनगर थाना क्षेत्र के भूपौली क्रासिंग पर ट्रेन व स्कॉर्पियो की टक्कर हुई, जिसमें स्कॉर्पियो गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में ड्राइवर को चोटें आईं। लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आरपीएफ व उदवंंतनगर पुलिस पहुंची और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया। स्कॉर्पियो की तलाशी पर पुलिस को रमेश यादव, कसाप के नाम का आधार कार्ड बरामद हुआ। मौके पर पहुंचे उदवंंतनगर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि ट्रेन सं 13250 भभुआ-पटना इंटरसिटी सासाराम से आरा की ओर जा रही थी। भूपौली गांव के समीप स्कॉर्पियो गाड़ी रेलवे क्रासिंग पार कर रही थी। तब ही स्कॉर्पियो रेलवे ट्रैक पर फंस गई। उसी समय ट्रेन आ गई।

स्कॉर्पियो का गेट लॉक हो जाने से ड्राइवर उसी में फंसा रहा। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो का गेट खुला गया। ट्रेन ने स्कॉर्पियो के पीछे से बायीं ओर टक्कर मारी, जिससे गाड़ी बिजली पोल से टकरा कर दूर जा गिरी। इसमें ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब तक ट्रेन रूकती व आसपास के लोग जुटते ड्राइवर वहां से भाग निकला। ट्रैक पर खड़ी स्कॉर्पियो ट्रेन की चपेट में आ कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें