फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति की मौत; लौरिया से घर लौटते वक्त ट्रैक्टर ने मारी थी बाइक में टक्कर

Sun, 24 Dec 2023 06:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar Road Accidents: बेतिया में अपना काम निपटा कर घर लौट रहे व्यक्ति को एक ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर घायल व्यक्ति को बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतक दीपक ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया पहुंचाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रविवार की अहले सुबह रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। घटना लौरिया थाना क्षेत्र के रामनगर लौरिया मुख्यपथ स्थित सुगौली मोड़ के पास की है। वहीं, मृतक की पहचान जिले के लौरिया प्रखंड के धोबानी पंचायत के रामावली गांव निवासी भोज ठाकुर के बेटे दीपक ठाकुर (45) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, दीपक ठाकुर किसी काम से लौरिया गए हुए थे। अपना काम पूरा कर अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान रामनगर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे दीपक ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं, जीएमसीएच में भी स्थिति गंभीर बने रहने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। पटना जाने के दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें