फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Begusarai: डॉक्टर को मवेशी के इलाज के बहाने बुलाकर किया अपहरण, जबरन कराया पकड़वा विवाह 

Wed, 15 Jun 2022 06:21 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

पुलिस ने कहा कि हमें पकड़वा शादी (शादी के लिए अपहरण) से संबंधित एक शिकायत मिली है। प्रेम प्रसंग के मामले से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेगूसराय जिले के पशु चिकित्सक का कथित तौर पर पकड़वा विवाह (शादी के लिए अपहरण) के लिए अपहरण कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, तेघरा थाना के पिधौली गांव के मूल निवासी पशु चिकित्सक सत्यम कुमार झा सोमवार की दोपहर मवेशी के इलाज के लिए गए थे। यहां लोगों के एक समूह ने उनका अपहरण कर लिया और एक लड़की से जबरन शादी करा दी।

विज्ञापन


सत्यम के पिता सुबोध कुमार झा ने कहा कि जब सत्यम शाम तक घर नहीं लौटा, तो हमने उसकी तलाश शुरू कर दी। वह रात में भी नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह मेरे मोबाइल पर एक वीडियो क्लिप आई। जब हमने क्लिप खोली तो मेरा बेटा एक लड़की के साथ बैठा था और शादी चल रही थी। 

झा ने कहा, हमने इस संबंध में तेघरा पुलिस थाने में आरोपी का नाम लेते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, तेघरा थाने के एसएचओ ने कहा कि हमें पकड़वा शादी (शादी के लिए अपहरण) से संबंधित एक शिकायत मिली है। प्रेम प्रसंग के मामले से इंकार नहीं किया जा सकता है। हर एंगल से जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


शादी के लिए अपहरण, जिसे पकड़वा विवाह या जबरिया विवाह के नाम से जाना जाता है, बिहार के कई जिलों जैसे लखीसराय, जमुई, मुंगेर, पटना, बेगूसराय, नालंदा, खगड़िया, भागलपुर और बांका में आम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें