फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरा के बाद मधुबनी में मिड-डे मील का कहर, 15 बच्चे बेहोश

Wed, 17 Jul 2013 05:43 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के मधुबनी जिले में मिड-डे मील खाने से 15 बच्चे बेहोश हो गए हैं।
विज्ञापन


सभी बच्चों को पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 3 बच्चों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

राज्य में मिड-डे मील खाने से बच्चों की हालत बिगड़ने की दो दिनों में यह दूसरी घटना है।

गौरतलब है कि मंगलवार को ही छपरा जिले में मिड-डे मील खाने से 22 बच्चों की मौत हो गई थी। जबकि 55 बच्चे अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

पढ़ें:- नीतीश के बच्चों के साथ ऐसा होता तो क्या करते: रामदेव

बिहार के शिक्षा मंत्री पीके शाही ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा, "छपरा और मधुबनी में जो कुछ हुआ वह दर्दनाक है। जांच में सामने आया है कि बच्चों के लिए सब्जी खराब तेल से बनाई गई थी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छपरा में मृत बच्चों के शरीर में आर्गेनिक फास्फोरस पाया गया है, जिससे उनकी मौत हुई। शिक्षा मंत्री ने घटना के पीछे एक बड़े राजनीतिक दल की ओर इशारा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें