फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: रविवार को लॉकडाउन और रात्रिकालीन कर्फ्यू हुआ खत्म, नई गाइडलाइंस जारी

Sat, 05 Sep 2020 08:12 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
Lockdown - फोटो : social media
विज्ञापन

देश में एक तरफ कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सरकार को थोड़ा सख्ती से पालन करना चाहिए लेकिन हो इसका उलट रहा है। सरकार अब धीरे-धीरे सामान्य गतिविधियों में आम जनता को छूट दे रही है। अब मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी रात का कर्फ्यू को हटाने का आदेश दे दिया है।

विज्ञापन



भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने रात्रिकालीन कर्फ्यू, जो रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक लगता है और रविवार को लगने वाले लॉकडाउन को हटाने के आदेश दे दिए हैं। शुक्रवार को कलेक्टर अविनाश लवानिया में इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। राज्य प्रशासन के निर्देश पर ही कलेक्टर अविनाश लवानिया ने ये फैसला लिया है।

राज्य प्रशासन के इस फैसले के बाद इतना तो साफ हो गया है कि अब जनता को ही खुद से कोरोना वायरस से लड़ना है और खुद को इसकी चपेट में ना आने देने से रोकना है। मौजूदा समय में भोपाल में 30 सितंबर तक दो निजी अस्पतालों को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए रजिस्टर किया गया है। हालांकि अगले महीने से ये दो अस्पताल भी इस श्रेणी से बाहर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें