फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 नहाते समय किशोर डूबा, मौत

Mon, 22 Aug 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद सीमा से सटे चील्ह थाना क्षेत्र के     नेवढ़िया में रेलवे पर रविवार को दोपहर में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत हो गई। करीब तीन घंटे तक गोता खोरों के प्रयास करने पर पुल से शव को बरामद           किया गया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा करके शव परिवार को सौंप दिया। 
विज्ञापन

मृतक किशोर निखिल उपाध्याय (13) पुत्र हरिभजन निवासी औराई थाना क्षेत्र के सहसेपुर (उमापुर) का निवासी था। वह खमरिया स्थित राम देव इंटर कालेज में आठवीं का छात्र था। 
मृतक के पिता नेवढ़िया में किराना का दूकान रखे हैं, रविवार को छुट्टी होने से निखिल साथियों के साथ पुराना रेलवे पुल (चील्ह-माधोसिंह) के समीप पहुंचा। गंगा का जलस्तर बढ़ने से वहां पानी भर गया है। पुल के समीप लगे पानी में बच्चे नहा रहे थे। निखिल भी पुल से कूद पड़ा, लेकिन वह नीचे जाकर कहीं फंस गया, देर तक बाहर न निकलने पर साथियों ने शोर मचाया। इस पर परिवार,गांव के लोग पहुंच गए। सूचना पर एसओ चील्ह भी पहुंच गए। दोपहर एक बजे डूबे किशोर को पुलिस ने गोताखोरों के प्रयास से साढ़े चार बजे शव को पुल से बरामद किया। पंचनामा करके परिवार को शव सुपुर्द कर दिया। परिवारवालों ने मौके पर अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे         छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें