फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: कारों में ट्रैक्शन कंट्रोल सेफ्टी फीचर से मिलती है हादसों से सुरक्षा, जानें कैसे करता है काम

Tue, 30 Jan 2024 09:44 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कारों से सफर को सुरक्षित बनाने के लिए कंपनियों की ओर से कई सेफ्टी फीचर्स को दिया जाने लगा है। ऐसे ही एक फीचर ट्रैक्शन कंट्रोल से किस तरह सुरक्षा मिलती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए और कारों से सफर को सुरक्षित बनाने के लिए कई सेफ्टी फीचर दिए जाते हैं। इनमें से एक फीचर ट्रैक्शन कंट्रोल का दिया जाता है। जिससे हादसों से बचा जा सकता है। हम इस खबर में इस फीचर का कैसे उपयोग किया जा सकता है। इसकी जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन


क्या है फीचर
नई कारों में मिलने वाले इस सेफ्टी फीचर की मदद से गीली सड़कों पर कार को चलाना काफी हद तक सुरक्षित हो जाता है। यह फीचर टायर और गीली सड़कों के बीच फिसलन को कम तो करता ही है साथ ही आपको कार पर ज्यादा बेहतर कंट्रोल देने में मदद भी करता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन


सर्दियों में होता है फायदा
सर्दियों के दौरान अक्सर मौसम में नमी होती है और इसी नमी के कारण सड़कें गीली हो जाती हैं। गीली सड़कों पर वाहन चलाते समय टायर की पकड़ कम होने लगती है और अचानक ब्रेक लगाने पर हादसा होने का खतरा हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


फीचर के ये भी हैं फायदे
कार में ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर के फायदे भी होते हैं। इस फीचर के होने पर कार में व्हील सेंसर का उपयोग किया जाता है जिससे टायर में घर्षण होता है। जब फिसलन के दौरान कार के टायर सामान्य से ज्यादा तेजी से घूमता है तो टायर के पास मौजूद सेंसर से ही इसकी जानकारी मिलती है। जिसके बाद कार में लगी ईसीएम इंजन की पावर को कम कर देती है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

मिलती है चेतावनी
ट्रैक्शन कंट्रोल वाली कार का यह फायदा होता है कि हादसे के खतरे को भांपकर यह पहले ही चेतावनी दे देता है। जब कार के टायर सामान्य से ज्यादा तेजी से घूमने लगते हैं तो यह डैशबोर्ड पर लगी एमआईडी में वॉर्निंग लाइट जला देता है। लेकिन अगर आपकी कार में यह कई बार जलती और बुझती रहती है तो इसका एक संदेश यह भी होता है कि कार के टायरों को बदलने का समय आ गया है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें