अमर उजाला
Mon, 29 January 2024
ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर को कई कंपनियों की ओर से अपनी कुछ कारों में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया जाता है।
इस फीचर के कारण कार चलाते हुए टायर और सड़कों के बीच फिसलन को कम करते हुए बेहतर कंट्रोल मिलता है।
सर्दियों में भी कई बार सड़कें गीली रहती हैं, ऐसे में हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
लेकिन इस फीचर के कारण कारों से सफर करना काफी सुरक्षित हो जाता है।
जब टायर सामान्य से ज्यादा तेजी से घूमता है तो टायर के पास मौजूद सेंसर से ही इसकी जानकारी मिलती है।
यह फीचर खतरे को भांपकर पहले ही एक्टिव हो जाता है। डैशबोर्ड पर भी इसकी जानकारी ड्राइवर को मिल जाती है।
लेन डिपार्चर सिस्टम से किस तरह मिलती है सुरक्षा, जानें डिटेल