टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्लैंजा के कुल नौ वैरिएंट बाजार में मिलते हैं। इनमें से आठ की कीमत में बदलाव किया गया है जबकि वी एएमटी वैरिएंट की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। एस एएमटी और जी एएमटी वैरिएंट्स की कीमतों में सबसे ज्यादा 12 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं एस सीएनजी और जी सीएनजी वैरिएंट की कीमत में दो हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा बेस वैरिएंट ई, एस, जी और वी की कीमत में सात हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
अर्बन क्रूजर हाइराइडर के स्ट्रॉन्ग हाईब्रिड में कंपनी सिर्फ तीन ट्रिम्स को ऑफर करती है। इसमें एस ई-सीवीटी, जी ई-सीवीटी और वी ई-सीवीटी वैरिएंट आते हैं। तीनों ही वैरिएंट की कीमत में 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका