फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Tiago EV: टाटा ने दो हजार ग्राहकों को एकसाथ डिलीवर की टियागो इलेक्ट्रिक, जानें कीमत और खूबियां

Fri, 03 Feb 2023 04:50 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा मोटर्स ने एक साथ दो हजार लोगों को टियागो इलेक्ट्रिक की डिलीवरी दी है। कंपनी की ओर से इस कार को किस कीमत पर ऑफर किया जाता है और इसमें क्या फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
टाटा टियागो ईवी - फोटो : Tata Motors

देश की प्रमुख कार निर्माता टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कुछ समय पहले लॉन्च ही टियागो ईवी की डिलीवरी शुरू कर दी हैं। कंपनी की ओर से पहले बैच में दो हजार यूनिट्स की डिलीवरी दी गई है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कितने शहरों में इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी दी गई हैं और इसकी कीमत और फीचर्स क्या हैं।

विज्ञापन

शुरू हुई डिलीवरी

2 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा की ओर से देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो इलेक्ट्रिक की डिलीवरी शुरू कर दी गई हैं। कंपनी ने पहले बैच में देश के 133 शहरों में इलेक्ट्रिक हैचबैक की डिलीवरी को शुरू किया है। कंपनी ने 22 सितंबर को कार की कीमतों का एलान किया था और 10 अक्टूबर 2022 से टियागो ईवी के लिए बुकिंग्स लेना शुरू कर दिया था और दिसंबर 2022 में इसकी टेस्ट ड्राइव शुरू की गई थीं।

यह भी पढ़ें -  New CNG Kit in Car: बाहर से सीएनजी किट लगवाने के बाद जरूर करें ये दो काम, नहीं तो होंगे परेशान
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों ने क्या कहा

3 of 6
टाटा टियागो ईवी - फोटो : Tata Motors
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मार्केटिंग, सेल्स और रणनीती विभाग के प्रमुख विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि टियागो ईवी के लॉन्च का उद्देश्य भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन के बाजार में तेजी लाना था और हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम इस उत्पाद के साथ सही रास्ते पर हैं। एक मजबूत ताकत के दम पर 133 शहरों में कारों की बिक्री जारी है। आज हम जिस सफलता का जश्न मना रहे हैं, उसके लिए इस ब्रांड में पूरा भरोसा है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम

कितनी दमदार है बैटरी

4 of 6
Tata Tiago EV - फोटो : Tata Motors
टियागो ईवी को दो बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इनमें से एक बैटरी 19.2 kWh की है और दूसरी बैटरी 24 kWh की है। 24 kWh वाली बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद लगभग 315 किलोमीटर चलाया जा सकता है। जबकि 19.2 kWh बैटरी के साथ कार को 250 किलोमीटर की रेंज मिलती है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
विज्ञापन

कितने समय में होगी चार्ज

5 of 6
Tata Tiago EV - फोटो : Tata Motors
टाटा टियागो ईवी फास्ट-चार्जिंग ऑप्शन को सपोर्ट करती है। डीसी फास्ट चार्जर का उपयोग करके बैटरी को सिर्फ 58 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह, निश्चित रूप से, आदर्श और सबसे तेज चार्जिंग टाइम है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हैं फीचर्स

6 of 6
Tata Tiago EV - फोटो : Tata Motors
टियागो इलेक्ट्रिक में कंपनी की ओर से रीजनरेटिव तकनीक भी दी गई है जिससे कार की रेंज बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें पुश बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, ऑटो टेंपरेचर कंट्रोल, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, रियर वाइपर और वॉशर, इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज, फॉलो-मी होम लाइट्स, पंचर रिपेयर किट, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम , लैदरेट अपहोल्स्ट्री जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें