फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toyota Fortuner: नए अवतार में आ रही टोयोटा की यह दमदार एसयूवी, मिलेंगे नए फीचर्स और तकनीक

Wed, 16 Nov 2022 12:50 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोयोटा की ओर से लगातार अपने वाहनों को अपडेट किया जा रहा है। इसी क्रम में कंपनी जल्द ही अपनी दमदार एसयूवी फॉर्च्यूनर को भी अपडेट करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर को भी जल्द ही अपडेट किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले साल अपनी इस दमदार एसयूवी को नए रंगरूप में ला सकती है। नई फॉर्च्यूनर में क्या फीचर्स होंगे और क्या नई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, आइए जानते हैं।

विज्ञापन

आएगी नई फॉर्च्यूनर

2 of 8
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही टोयोटा की ओर से चौथी पीढ़ी की फॉर्च्यूनर को लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। नई फॉर्च्यूनर मौजूदा मॉडल के मुकाबले कई तरह के बदलाव के बाद आएगी।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन

कब तक आ सकती है नई फॉर्च्यूनर

3 of 8
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
कंपनी की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई फॉर्च्यूनर को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है एसयूवी की चौथी पीढ़ी को सबसे पहले थाईलैंड में पेश किया जाएगा। जिसके बाद भारत सहित बाकी एशियाई देशों में लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

क्या होंगे बदलाव

4 of 8
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
नई फॉर्च्यूनर में इंटीरियर और एक्सटीरियर के साथ ही इंजन और प्लेटफॉर्म में भी बदलाव किए जाएंगे। इस तरह से एसयूवी को एकदम नया फील दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें नए बॉडी पैनल, ज्यादा फीचर के साथ ही नया प्लेटफॉर्म और हाइब्रिड इंजन के विकल्प दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म में क्या होगा बदलाव

5 of 8
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
नई फॉर्च्यूनर को मौजूदा आईएमवी आर्किटेक्चर की जगह नए टीएनजीए प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। टीएनजीए प्लेटफॉर्म को ही कंपनी नई इनोवा हाईक्रॉस में भी उपयोग कर रही है। इसके अलावा इस प्लेटफॉर्म को कंपनी की ओर से लैंड क्रूजर सहित कई एसयूवी में उपयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन

मिलेगी हाइब्रिड तकनीक

6 of 8
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी परपंरागत ईंधन की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी नई फॉर्च्यूनर को भी पेट्रोल और डीजल के सामान्य इंजन की जगह हाइब्रिड इंजन के साथ उतार सकती है। कंपनी की ओर से इसमें माइल्ड हाइब्रिड तकनीक और इंटीग्रेटिड स्टार्टर जनरेटर के साथ 2.8 लीटर का दमदार इंजन दिया जा सकता है। हाइब्रिड तकनीक के आने के बाद यह एसयूवी पहले के मुकाबले बेहतरीन एवरेज दे पाएगी।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन

मिलेंगे खास फीचर्स

7 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
फीचर्स की बात करें तो नई फॉर्च्यूनर में ADAS जैसे बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स से लैस किया जाएगा। वहीं मौजूदा हाइड्रोलिक स्टेयरिंग व्हील को इलेक्ट्रिक स्टेयरिंग व्हील से बदल दिया जाएगा। इसके साथ ही इसमें व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल भी दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन

क्या होगी कीमत

8 of 8
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
मौजूदा समय में भारत में तीसरी पीढ़ी की फॉर्च्यूनर को बेचा जाता है। इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत की शुरूआत 32.59 लाख रुपये है। जबकि इसका टॉप वैरिएंट 50.34 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ मिलता है। अगले साल आने वाली नई पीढ़ी की फॉर्च्यूनर के दाम में भी बढ़ोतरी होना तय है।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें