फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kawasaki Ninja 650: कावासाकी ने लॉन्च की नई निंजा 650 स्पोर्ट्स टूरर मोटरसाइकिल, जानें कीमत और फीचर्स

Tue, 15 Nov 2022 08:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2023 Kawasaki Ninja 650 - फोटो : Kawasaki
India Kawasaki Motors (इंडिया कावासाकी मोटर्स) ने नई 2023 Kawasaki Ninja 650 (2023 कावासाकी निंजा 650) लॉन्च की है। कंपनी ने भारतीय बाजार में नई 2023 Kawasaki Ninja 650 मोटरसाइकिल की कीमत 7.12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की है। 2023 कावासाकी निंजा 650 सिंगल लाइम ग्रीन शेड में आती है। लेकिन जो बड़ा अपडेट है वह है इसके नए फीचर्स जो आखिरकार इस मिडलवेट मोटरसाइकिल में दिए गए हैं। खासतौर पर अडेटेड निंजा 650 स्टैंडर्ड तौर पर कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल (केआरटीसी) के साथ डुअल चैनल एबीएस के साथ आती है। कीमतों में MY2022 वर्जन की तुलना में 17,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। MY2023 वर्जन के लिए डिलीवरी इस महीने के आखिर में शुरू होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
2023 Kawasaki Ninja 650 - फोटो : Kawasaki
2023 Kawasaki Ninja 650 मोटरसाइकिल में KRTC सिस्टम दो मोड के साथ आता है। मोड 1 सबसे कम दखलंदाजी वाली है और कॉर्नरिंग की कोशिश में मदद करता है। जबकि मोड 2 काफी पहले शुरू हो जाएगा जब भी यह बेहतर पकड़ के लिए इंजन आउटपुट को कम करते हुए अत्यधिक व्हील स्पिन का पता लगेगा। कंपनी का कहना है कि दूसरा मोड गीली सड़क की स्थिति में खासतौर पर मददगार है। KRTC फीचर को ऑफ भी किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
2023 Kawasaki Ninja 650 - फोटो : Kawasaki
इंजन और पावर
ट्रैक्शन कंट्रोल को छोड़कर, 2023 निंजा 650 में एक क्लीनर 649 cc पैरेलल-ट्विन इंजन भी मिलता है जिसे कम उत्सर्जन के लिए रीट्यून किया गया है। यह इंजन 8,000 rpm पर 67 bhp का पावर और 6,700 rpm पर 64 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। मोटरसाइकिल को ट्रेलिस हाई-टेन्साइल स्ट्रेंथ स्टील फ्रेम पर तैयार किया गया है। 

4 of 5
2023 Kawasaki Ninja 650 - फोटो : Kawasaki
फीचर्स
2023 Kawasaki Ninja 650 मोटरसाइकिल का लुक और स्टाइल पुराने मॉडल जैसा ही है। ट्विन एलईडी हेडलैम्प्स वैसे ही हैं और इसी तरह 15-लीटर फ्यूल टैंक भी वहीं दिया गया है। स्पोर्ट्स टूरर ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 4.3 इंच के टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2023 Kawasaki Ninja 650 - फोटो : Kawasaki
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
सस्पेंशन के लिए 41 मिमी टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में एक मोनोशॉक मिलते हैं। बाइक के फ्रंट में ड्यूल-पिस्टन कैलिपर्स के साथ 300 mm ड्यूल पेटल डिस्क ब्रेक और रियर में  सिंगल पिस्टन कैलिपर के साथ सिंगल 220 mm पेटल डिस्क का इस्तेमाल किया गया है। निंजा 650 डनलप स्पोर्टमैक्स रोडस्पोर्ट 2 टायरों पर चलती है।

निंजा 650 भारत में कावासाकी की सबसे प्राइस-फ्रेंडली खरीद में से एक है। जापानी मोटरसाइकिल निर्माता आने वाले हफ्तों में अपनी अन्य मोटरसाइकिलों को MY2023 में अपडेट करने की योजना बना रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें