टोयोटा की ओर से शानदार एमपीवी को वापस लाया गया है। कंपनी ने इस एमपीवी के डीजल वैरिएंट की बुकिंग शुरू भी कर दी है। कंपनी किस एमपीवी को वापस लाई है और कितना अमाउंट देकर बुकिंग करवाई जा सकती है। आइए जानते हैं।
जापानी कार कंपनी टोयोटा की ओर से भारतीय बाजार में काफी ज्यादा डिमांड को देखते हुए एक शानदार एमपीवी की वापसी करवाई गई है। कंपनी ने इस एमपीवी के डीजल वैरिएंट की बुकिंग को शुरू कर दिया है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस एमपीवी को वापस लाया गया है और कितनी कीमत देकर इसे बुक करवाया जा सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
वापस आई एमपीवी
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा की ओर से एमपीवी सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाने वाली इनोवा क्रिस्टा को वापस लाया गया है। कंपनी की ओर से इसे भारी डिमांड को देखते हुए वापस लाया गया है। अब इसके डीजल वैरिएंट की बुकिंग को भी शुरू कर दिया गया है।
कंपनी की ओर से इनोवा क्रिस्टा डीजल वैरिएंट के लिए बुकिंग को शुरू किया गया है। 50 हजार रुपये की कीमत देकर इसकी बुकिंग करवाई जा सकती है। हालांकि की अभी कंपनी की ओर से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि इसकी बुकिंग के बाद डिलीवरी कब से शुरू होंगी।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इनोवा क्रिस्टा डीजल को कुल चार वैरिएंट में ऑफर किया गया है। इनमें जेडएक्स, वीएक्स, जीएक्स और जी वैरिएंट शामिल हैं। जेडएक्स में सिर्फ सात सीटों का विकल्प दिया गया है जबकि बाकी तीन वैरिएंट में सात और आठ सीटों का विकल्प मिलेगा।
इनोवा क्रिस्टा में कंपनी की ओर से 2.4 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। इस इंजन को पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें ईको और पावर ड्राइव मोड भी दिए गए हैं।
एमपीवी में सेफ्टी का भी ध्यान रखा गया है। इसमें सात एसआरएस एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्ट और थ्री पाइंट सीटबेल्ट दिए गए हैं।
इनोवा क्रिस्टा में यात्रियों को ज्यादा आराम देने के लिए रियर ऑटो एसी के साथ डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। 8वे पावर एडजस्ट ड्राइवर सीट, स्मार्ट एंट्री सिस्टम, सीट बैक टेबल, टीएफटी एमआईडी के साथ ड्राइविंग इंफोरमेशन, लैदर सीट, एंबिएंट लाइटिंग और वन टच टंबल सेकेंड रो सीट्स दी गई हैं। साथ ही आठ इंच का स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एपल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करता है।
कंपनी के सेल्स और रणनीतिक मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट अतुल सूद ने कहा कि भारत में प्रतिष्ठित इनोवा की यात्रा 2005 में लॉन्च होने के बाद से बेहतरीन रही है। एक निर्विवाद सेगमेंट लीडर होने के अलावा, इस वाहन को अपने सभी अवतारों में देश भर में काफी सराहा गया है और इसकी गुणवत्ता, स्थायित्व और विश्वसनीयता विशेषताओं को मजबूत किया है। भारतीय बाजार में आज जब हम नई इनोवा क्रिस्टा डीजल की बुकिंग शुरू कर रहे हैं, हम अपने ग्राहकों को बताना चाहेंगे कि उनकी पसंदीदा एमपीवी अब चार ग्रेड में उपलब्ध है। यह वाहन अपने बेजोड़ आराम और सुरक्षा के लिए प्रसिद्ध मजबूत और व्यावहारिक वाहन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए एक आदर्श विकल्प है।