फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2023 Hyundai Venue: नई वेन्यू में नए फीचर्स के साथ मिलेगा ज्यादा पावरफुल डीजल इंजन, जल्द होगी लॉन्च

Fri, 27 Jan 2023 12:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
दक्षिण कोरिया की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Hyundai ने हाल ही में भारत में नई Grand i10 Nios और अपडेटेड Aura सेडान लॉन्च की है। इससे पहले ह्यूंदै ने पिछले साल जून में Hyundai Venue Facelift (ह्यूंदै वेन्यू फेसलिफ्ट) को भारतीय बाजार में उतारा था। अब कंपनी इसके 2023 वैरिएंट पर काम कर रही है। कार निर्माता ने सब-4-मीटर एसयूवी में पिछले साल अपडेट किया था जिसमें डिजाइन अपडेट और एन-लाइन वर्जन को शामिल किया गया था। लेकिन 2023 के लिए जो अपडेट मिलने वाला है वह नए फीचर्स के साथ एक अपडेटेड इंजन होगा। 
विज्ञापन

2 of 6
हुंडई वेन्यू - फोटो : Hyundai
सेफ्टी फीचर्स
2023 के लिए, ह्यूंदै वेन्यू को ग्रैंड आई10 की तरह स्टैंडर्ड तौर पर 4 एयरबैग के साथ अपडेट करेगी। ह्यूंदै ग्राहकों को ऑप्शनल एक्सट्रा के रूप में किसी भी वैरिएंट पर 6 एयरबैग में अपग्रेड करने की पेशकश कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी नई 2023 Hyundai Venue एसयूवी को मार्च में लॉन्च कर सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
पावरफुल इंजन
इस अहम फीचर के अलावा अगला बड़ा अपडेट इंजन के रूप में होगा। ह्यूंदै नई वेन्यू में एक डीजल इंजन की पेशकश जारी रखेगी, हालांकि, यह वहा यूनिट होगी जो क्रेटा में इस्तेमाल की जाती है। ह्यूंदै क्रेटा के इंजन को आगामी आरडीई नियमों को पूरा करने के लिए अपडेट करेगी, और यही इंजन वेन्यू में भी इस्तेमाल किया जाएगा। 

4 of 6
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
अपडेटेड डीजल इंजन
अपडेटेड डीजल इंजन 1.5-लीटर यूनिट होगा जो 113 bhp का पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वेन्यू में मौजूदा 99 bhp का पावर जेनरेट करने वाले इंजन को रिप्लेस किया जाएगा। लेकिन इसमें सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स होगा। इंजन को इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (ISG) सिस्टम के साथ एक नया स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन भी मिलेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
मिलते रहेंगे ये इंजन भी
इसके अलावा वेन्यू में 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन समान पावर आउटपुट के साथ मिलना जारी रहने की उम्मीद है। इन दो बड़े बदलावों के अलावा, वेन्यू में किसी डिजाइन अपडेट मिलने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि एसयूवी को पिछले साल ही एक रिफ्रेश लुक के साथ पेश किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai Venue - फोटो : Hyundai
होंगे नए फीचर्स
नई ह्यूंदै वेन्यू में नई फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं। इसमें पहले से ज्यादा आरामदायक 5-सीटर केबिन मिलेगा, जिसमें फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री और क्रूज कंट्रोल के साथ मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील को शामिल किया जाएगा। इसमें ब्लू लिंक कनेक्टिविटी के साथ नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, हाइट एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स दी जा सकती हैं। इसमें एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलेगा, जिसे कंपनी ने होम-टू-कार (H2C) नाम दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें