साल 2023 में लगातार दूसरे महीने वाहनों की रिटेल बिक्री में इजाफा हुआ। हर सेगमेंट के वाहनों की बिक्री फरवरी में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर पॉजिटिव रही। किस सेगमेंट में कितनी बढ़ोतरी दर्ज की गई। आइए जानते हैं।
फरवरी 2023 ऑटामोबाइल सेक्टर के लिए काफी अच्छा रहा। सभी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री बढ़ोतरी हुई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बढ़ोतरी दर्ज की गई। हम इस खबर में बता रहे हैं कि फरवरी महीने में कुल कितने वाहनों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
फरवरी में कितनी हुई बिक्री
2 of 8
Mahindra Scorpio SUV
- फोटो : Twitter
फरवरी 2023 में देशभर में कुल 1775424 वाहनों की बिक्री हुई। इसमें सबसे ज्यादा योगदान दो पहिया वाहनों का रहा। जिसके बाद यात्री वाहन और तिपहिया वाहन, ट्रैक्टर और कर्मशियल वाहनों का योगदान रहा।
साल 2022 की फरवरी के मुकाबले इस साल फरवरी महीने में 15.95 फीसदी ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई। फाडा की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2022 के दौरान देशभर में कुल 1531196 वाहनों की बिक्री हुई थी। जबकि साल 2023 की फरवरी में देशभर में कुल 1775424 वाहनों की बिक्री हुई है।
फरवरी 2023 में दो पहिया वाहन कंपनियों का बेहतरीन प्रदर्शन जारी रहा। बीते महीने सभी दो पहिया वाहन कंपनियों ने कुल 1267233 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि फरवरी 2022 के दौरान कंपनियों ने कुल 1104309 यूनिट्स की बिक्री की थी। टॉप पांच कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल, टीवीएस मोटर, बजाज ऑटो और रॉयल एनफील्ड शामिल रहीं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर दो पहिया वाहनों की कुल बिक्री में 14.75 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में भी पिछले साल के मुकाबले 10.99 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। फरवरी 2022 के दौरान 258736 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि इस साल फरवरी महीने में कुल 287182 यूनिट्स की बिक्री हुई है। टॉप पांच कंपनियों में मारुति सुजुकी, ह्यूंदै, टाटा, महिंद्रा, किआ और टोयोटा जैसी कंपनियों ने जगह बनाई।
Omega Seiki Stream Electric Three Wheeler
- फोटो : Omega Seiki
तिपहिया वाहनों की बिक्री को भी फरवरी में रफ्तार मिली। फाडा के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी 2023 के दौरान 81.47 फीसदी ग्रोथ के साथ कंपनियों ने कुल 72994 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि फरवरी 2022 के दौरान यह आंकड़ा 40224 यूनिट्स का था। टॉप कंपनियों में बजाज ऑटो, पियाजियो, महिंद्रा, वाईसी इलेक्ट्रिक और अतुल ऑटो जैसी कंपनियां शामिल रहीं।
देशभर में फरवरी महीने में कर्मशियल वाहनों की डिमांड भी रही। इस दौरान कंपनियों ने कुल 79027 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि फरवरी 2022 के दौरान यह संख्या 67391 थी। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक कर्मशियल वाहनों की बिक्री में कुल 17.27 फीसदी की ग्रोथ रही है। टॉप पांच कंपनियों में टाटा मोटर्स, महिंद्रा, अशोक लीलैंड, वीई कर्मशियल और मारुति सुजुकी शामिल रहीं।
फरवरी 2023 में किसानों ने भी ट्रैक्टर की खरीदारी की। इस दौरान कुल 68988 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि साल 2022 की फरवरी में कुल 60536 यूनिट ट्रैक्टर्स की बिक्री हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक 13.96 फीसदी की बढ़ोतरी ट्रैक्टर सेगमेंट में दर्ज की गई। टॉप कंपनियों में महिंद्रा, स्वराज, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स, एस्कॉर्स्टस और टैफे का नाम शामिल रहा।