होली का त्योहार आ गया है। इस दौरान लोग रंगों के साथ खेलते हैं। कई रंगों में कैमिकल होते हैं, जो कार पर लग जाएं तो पेंट पर बुरा असर भी डालते हैं। रंगों के त्योहार पर अपनी कार को किस तरह सुरक्षित रखा जाए। आइए जानते हैं।
होली के त्योहार पर अक्सर लोग अपनी कार को भूल जाते हैं। घर के बाहर होने के कारण कई बार कार पर भी रंग लग जाता है। जिससे कई धब्बे पड़ जाते हैं और कई बार को कार पर होली के रंग ऐसे चढ़ते हैं कि काफी कोशिश के बाद भी नहीं जाते। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी अपनी कार को साफ रखना चाहते हैं तो किन बातों को ध्यान में रखकर कार को रंगों से सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
सुरक्षित जगह पर करें पार्क
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादातर लोग ऐसे घरों में रहते हैं, जहां पर कार को सुरक्षित तरीके से पार्क करना मुश्किल होता है। होली के हुड़दंग के पहले अगर आप अपनी कार को साफ रखना चाहते हैं तो फिर किसी अंडरग्राउंड पार्किंग या फिर कम्यूनिटी सेंटर आदि में सुरक्षित जगह पर कार को पार्क कर सकते हैं। इसके साथ ही कार पर कवर ढकने से भी रंगों से बचाया जा सकता है।
अगर आपको होली के दौरान कार उपयोग करनी है तो पहले कार के पेंट को साफ रखने के लिए उसपर वैक्सिंग या पॉलिश करवा सकते हैं। ऐसा करने से पहले कार को अच्छे से साफ कर लें और फिर वैक्स या पॉलिश करवाएं। ऐसा करने से भी कार को होली के रंगों से बचाया जा सकता है।
होली पर कार को चलाने से पहले कार के केबिन में भी प्लास्टिक, अखबार जैसी चीजों को बिछाना बेहतर रहता है। ऐसा करने से कार की सीट्स, गेट, आर्म रेस्ट, हेड रेस्ट, स्टेयरिंग व्हील, गियर लीवर आदि गंदे नहीं होते।
जब भी होली पर कार से कहीं जाएं तो कार के शीशे जरूर बंद रखें। कई बार कार चलाते हुए बाहर से रंग, पिचकारी का पानी जैसी चीजें अंदर आ सकती हैं। जिससे ड्राइवर का ध्यान बंटता है साथ ही कार भी गंदी होने का खतरा रहता है।