भारत में सात सीटों वाली एमपीवी और एसयूवी की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अगस्त महीने में सात सीटों वाली किन एमपीवी और एसयूवी की मांग सबसे ज्यादा रही। आइए जानते हैं।
ज्यादा सामान रखने की जगह के अलावा ज्यादा लोगों को एक साथ ले जाने की क्षमता के कारण ग्राहक सात सीटों वाली एमपीवी और एसयूवी को ज्यादा पसंद करने लगे हैं। इसी कारण देश में सात सीटों वाली गाड़ियों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि पिछले महीने किन सात सीटों वाली गाड़ियों की सबसे ज्यादा मांग रही।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मारुति सुजुकी अर्टिगा
- फोटो : maruti
मारुति अर्टिगा
मारुति की ओर से अर्टिगा को सात सीटों के साथ पेश किया जाता है। अगस्त 2023 में इस एमपीवी की देश में सबसे ज्यादा मांग रही। पिछले महीने मारुति ने इसकी कुल 12315 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 32 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई। अगस्त 2022 के दौरान इसकी 9314 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
महिंद्रा स्कॉर्पियो
महिंद्रा की स्कॉर्पियो भी भारत में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। कंपनी इसे भी सात सीटों के विकल्प के साथ ऑफर करती है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस एसयूवी की मांग में भारी बढ़ोतरी हुई। जानकारी के मुताबिक साल 2022 के दौरान इस एसयूवी की कुल 7056 यूनिट्स की बिक्री हुई थी जबकि इस साल अगस्त में इसकी कुल 9898 यूनिट्स की बिक्री हुई। आंकड़ों के मुताबिक इसकी बिक्री में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
महिंद्रा बोलेरो
तीसरे पायदान पर भी महिंद्रा की एसयूवी रही। सात सीटर बोलेरो की अगस्त 2023 में 9092 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल के मुकाबले इस साल इसकी बिक्री में 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई। साल 2022 के दौरान महिंद्रा ने इसकी कुल 8246 यूनिट्स की बिक्री अगस्त महीने में की थी।
टोयोटा इनोवा
जापानी कार कंपनी टोयोटा भी सात सीटर एमपीवी इनोवा की बिक्री करती है। बेहतर इंजन और ज्यादा आराम के लिए भारतीयों को यह एमपीवी काफी पसंद आती है। पिछले महीने इसकी कुल 8666 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि साल 2022 के दौरान अगस्त महीने में इसकी सिर्फ 6036 यूनिट्स की ही बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 44 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
महिंद्रा एक्सयूवी700
सात सीटों वाली एसयूवी और एमपीवी की लिस्ट में अगला नंबर एक्सयूवी700 का रहा। महिंद्रा ने पिछले महीने एक्सयूवी700 की कुल 6512 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने आठ फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। साल 2022 के दौरान महिंद्रा ने इसकी कुल 6010 यूनिट्स की बिक्री की थी।