फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Automobile Update: ऑटोमोबाइल जगत के लिए कैसा रहा सितंबर का पहला हफ्ता, जानें कितने वाहन हुए पेश

Sun, 10 Sep 2023 12:23 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑटो जगत के लिए सितंबर का पहला हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 11
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

सितंबर का बीता हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको चार सितंबर से 10 सितंबर के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 11
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
अगस्त में ऑटोमोबाइल बिक्री में आठ फीसदी बढ़ोतरी हुई
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से अगस्त महीने में कुल वाहनों की बिक्री में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर करीब नौ फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त महीने में कुल 18181647 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई। इसमें यात्री वाहन, तिपहिया वाहन, दो पहिया वाहन शामिल हैं। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर आंकड़ों के मुताबिक अगस्त 2022 के दौरान देशभर में कुल 1674162 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 315153 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि अगस्त 2022 के दौरान यह संख्या 295842 थी। दो पहिया वाहन सेगमेंट में अगस्त 2023 के दौरान मोटरसाइकिल, स्कूटर और मोपेड की कुल बिक्री 1254444 यूनिट्स की रही। वहीं तिपहिया वाहनों की बिक्री का कुल योगदान 99907 यूनिट्स का रहा। अगस्त में 73849 यूनिट्स ट्रैक्टर और 75294 यूनिट्स कमर्शियल वाहनों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

3 of 11
Volvo C40 Recharge Electric Coupe SUV - फोटो : Volvo
भारतीय बाजार में लॉन्च हुई एक और प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी
इलेक्ट्रिक प्रीमियम सेगमेंट में एक और नई एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। वोल्वो की ओर से सी40 रिचार्ज को प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर लाया गया है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ही लंबी रेंज को ऑफर किया जा रहा है। वोल्वो की ओर से सी40 रिचार्ज में 78 किलोवाट आवर की क्षमता वाली बैटरी को दिया गया है। जिसके साथ ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर को दिया गया है। इस बैटरी से एसयूवी को 530 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। साथ ही इसे चार्ज करने में आठ घंटे का समय लगता है। वहीं फास्ट चार्जर से 10 से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 27 मिनट का समय लगता है। इसमें लगी मोटर से एसयूवी को 408 बीएचपी और 660 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी में यूनिक बैटरी सेफ्टी केज, पैनोरमिक सनरूफ, गूगल असिस्टेंट, गूगल प्ले, गूगल मैप, वोल्वो कार एप, हरमन कार्डन म्यूजिक सिस्टम, 13 स्पीकर्स, एयर फिल्टर, 360 डिग्री कैमरा, एडीएएस, सात एयरबैग, वायरलैस चार्जर, लैदर फ्री इंटीरियर जैसे फीचर्स को दिया गया है।

4 of 11
BMW X5 Facelift - फोटो : BMW
अगस्त में रही इन लग्जरी कारों और एसयूवी की मांग
देश में लगातार वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। साथ ही लग्जरी कारों और एसयूवी की मांग में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मर्सिडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू, लैंड रोवर, जगुआर, पोर्श और वोल्वो की ओर से भी लग्जरी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगस्त महीने में कंपनियों की ओर से टॉप-3 कंपनियों में मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू और लैंड रोवर-जगुआर शामिल हुईं। इन तीनों कंपनियों ने बीते महीने में कुल 2275 यूनिट्स की बिक्री की है। इनमें से सबसे ज्यादा वाहन मर्सिडीज ने बेचे। कंपनी ने कुल 1021 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं बीएमडब्ल्यू दूसरे नंबर पर रही और कंपनी ने कुल 1017 यूनिट्स की बिक्री की है। तीसरे नंबर पर लैंड रोवर और जगुआर का नंबर रहा। कंपनी ने बीते महीने में कुल 237 यूनिट्स की बिक्री की है। लग्जरी कार सेगमेंट में ऑडी, वोल्वो और पोर्श ने भी कुल 299 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। फाडा के मुताबिक वोल्वो की ओर से अगस्त 2023 के दौरान देशभर में कुल 145 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं ऑडी ने बीते महीने में कुल 79 वाहनों की बिक्री की गई है। वहीं पोर्श ने भी अगस्त महीने के दौरान कुल 75 वाहनों की बिक्री भारतीय बाजार में की है।
विज्ञापन

5 of 11
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
लॉन्च हुआ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
भारतीय बाजार में एक और नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया गया है। BGAUSS की ओर से लॉन्च किए गए इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को शहर में चलाने के मुताबिक डिजाइन किया गया है। कंपनी की ओर से इसे कुल दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से नए स्कूटर में सी12आई लिथियम आयन एलएफपी बैटरी के साथ लाया गया है। इसे फुल चार्ज करने में तीन घंटे का समय लगता है और एक बार फुल चार्ज के बाद इस स्कूटर को 85 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें 2500 वाट की मोटर को पिछले पहिए में लगाया गया है। कंपनी की ओर से इस स्कूटर में 23 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इसके अलावा इसमें एलईडी लाइट्स, फ्रंट स्टोरेज, यूएसबी चार्जर, सीबीएस ब्रेकिंग, ईको और स्पोर्ट्स मोड, 155 एमएम की ग्राउंड क्लियरेंस, साइड स्टैंड सेंसर जैसे कई फीचर्स को दिया गया है। कंपनी की ओर से सी12 इलेक्ट्रिक स्कूटर पर तीन साल या 36 हजार किलोमीटर की वारंटी दी गई है। इसके साथ ही ग्राहक वारंटी को पांच साल और 50 हजार किलोमीटर तक बढ़ा सकते हैं। बाजार में इस स्कूटर का मुकाबला ओला, एथर, जॉय इलेक्ट्रिक, ओकिनावा, हीरो इलेक्ट्रिक जैसी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ होगा।
विज्ञापन

6 of 11
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लैक एडिशन के साथ लॉन्च हुई यह एसयूवी
एमजी मोटर्स की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली एस्टर को ब्लैक एडिशन में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से यह दूसरी एसयूवी है, जिसे ब्लैक एडिशन में लॉन्च किया गया है। एमजी की ओर से एस्टर के ब्लैक एडिशन को ब्लैक स्टॉर्म नाम दिया गया है। जिसमें एसयूवी के एक्सटीरियर के साथ ही इंटीरियर को भी ब्लैक और रेड कलर की थीम दी गई है। एसयूवी को पूरी तरह से ब्लैक कलर दिया गया है। वहीं ब्रेक कैलिपर को रेड कलर में रखा गया है। इंटीरियर में भी ब्लैक थीम के साथ रेड कलर से सीट, एसी वेंट्स आदि को हाईलाइट किया गया है। एसयूवी में कंपनी की ओर से पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल की के साथ ब्लूटूथ, आई स्मार्ट तकनीक, क्रूज कंट्रोल, एबीएस, ईबीडी, फ्रंट एयरबैग, ईएसपी, टीसीएस, एचएचसी, ईएसएस, टीपीएमएस, पार्किंग सेंसर के साथ ही 49 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को दिया गया है। जिसमें लाइव लोकेशन, एंटी थेफ्ट इमोबिलाइजर, फाइंड माई कार, जियोफेंस, इंजन स्टार्ट अलार्म, ई-कॉल और आई-कॉल जैसे फीचर्स शामिल हैं।
विज्ञापन

7 of 11
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त महीने में ग्राहकों की पसंद बनी यह हैचबैक का
मारुति की ओर से युवाओं को लुभाने के लिए आकर्षक डिजाइन के साथ स्विफ्ट को पेश किया जाता है। इस हैचबैक को भी काफी ज्यादा संख्या में लोग पसंद करते हैं। अगस्त 2023 के दौरान इस कार की कुल 18653 यूनिट्स की बिक्री हुई। अगस्त 2023 में यह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार रही। मारुति की ओर से प्रीमियम हैचबैक के तौर पर बलेनो को ऑफर किया जाता है। इसे भी ग्राहक काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अगस्त महीने में इस कार की 18516 यूनिट्स की बिक्री हुई। मारुति की वैगन आर ऐसी हैचबैक कार है, जिसे भारतीय ग्राहकों की ओर से सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अगस्त 2023 के दौरान भी इस कार को 15578 ग्राहकों ने पंसद किया। मारुति की ओर से ऑफर की जाने वाली सब कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी की अगस्त 2023 के दौरान कुल 14572 यूनिट्स की बिक्री हुई है। अगस्त 2023 के दौरान सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली गाड़ियों की लिस्ट में टाटा पंच का नंबर-5 रहा। अगस्त महीने में इस माइक्रो एसयूवी की कुल 14523 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

8 of 11
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च हुई एक और बाइक
प्रीमियम सेगमेंट में यज्दी-जावा की ओर से नई बाइक को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से 42 बॉबर ब्लैक मिरर बाइक को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस बाइक के इंजन को भी अपडेट किया गया है। साथ ही कई नए फीचर्स को भी इस बाइक में जोड़ा गया है। कंपनी की ओर से इस बाइक में 334 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 30.5 हॉर्स पावर के साथ 32.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में छह स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक की टॉप स्पीड 135 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। कंपनी के मुताबिक इसके इंजन को अपडेट देकर बीएस-6 कम्प्लाइंट बनाया गया है। साथ ही इसे और बेहतर किया गया है। ग्राहक अब इस इंजन को 1350 आरपीएम पर भी बेहतर महसूस कर पाएंगे। बाइक में कई फीचर्स को दिया गया है। इसमें ड्यूल डिस्क ब्रेक, एबीएस, टेलीस्कोपिक फॉर्क्स, ड्यूल शॉक एर्ब्जाबर, 740 एमएम सीट हाइट, डायमंड कट अलॉय व्हील्स, सहित कई फीचर्स को दिया गया है।

9 of 11
मारुति ब्रेजा - फोटो : maruti suzuki
अगस्त 2023 में किस कॉम्पैक्ट एसयूवी की हुई सबसे ज्यादा बिक्री
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ब्रेजा को ऑफर किया जाता है। अगस्त 2023 के दौरान इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा इस एसयूवी की बिक्री हुई। जानकारी के मुताबिक कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अगस्त महीने में मारुति ब्रेजा की कुल 14572 यूनिट्स की बिक्री हुई। दूसरे नंबर पर टाटा पंच रही। अगस्त 2023 के दौरान इस एसयूवी की कुल बिक्री 14523 यूनिट्स रही। तीसरे नंबर पर मारुति फ्रॉन्क्स रही। बीते महीने इसकी कुल 12164 यूनिट्स की बिक्री भारतीय बाजार में हुई है। लिस्ट में अगले नंबर पर ह्यूंदै वेन्यू रही। बीते महीने में इस एसयूवी की कुल बिक्री 10948 यूनिट्स की रही। पांचवें नंबर पर टाटा नेक्सन रही। नेक्सन एसयूवी की अगस्त महीने में कुल बिक्री 8049 यूनिट्स की रही। इसके बाद ह्यूंदै एक्सटर, महिंद्रा एक्सयूवी 300, किआ सोनेट, निसान मैग्नाइट, रेनो काइगर जैसी एसयूवी रहीं।

10 of 11
भारत में मोटो जीपी - फोटो : सोशल मीडिया
भारत मोटोजीपी के लिए 100 टिकट जीतने का मौका
भारत में पहली बार होने जा रही MotoGP Race (मोटोजीपी रेस) 22 सितंबर से 24 सितंबर, 2023 तक ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित की जाएगी। फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स विभिन्न प्राइस श्रेणी में भारतीय मोटोजीपी के लिए कुल 11 तरह की टिकटों की पेशकश कर रहा है। सबसे किफायती टिकट 800 रुपये से शुरू होता है, मुख्य ग्रैंडस्टैंड टिकटों की कीमत 20,000 रुपये से 30,000 रुपये तक है। और शानदार प्लेटिनम कॉर्पोरेट बॉक्स सीटों की कीमत 40,000 रुपये रखी गई है। कंपनी की एंगेज करने की रणनीति में तीन प्रतियोगिताएं शामिल हैं - प्रेडिक्ट एंड विन (भविष्यवाणी करें और जीतें), ओन एंड विन (अपनाएं और जीतें) और पार्टिसिपेट एंड विन (भाग लें और जीतें)। पहली प्रतियोगिता - 'भविष्यवाणी करें और जीतें', सभी यामाहा उत्साही और मोटरस्पोर्ट्स प्रेमियों की रेसिंग प्रवृत्ति को चुनौती देती है, जहां प्रतिभागियों को मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी सवारों की स्थिति का अनुमान लगाना होगा। दूसरी प्रतियोगिता नए यामाहा वाहन मालिकों के लिए डिजाइन की गई है, जिन्हें बस किसी भी यामाहा ब्लू स्क्वायर डीलरशिप से अपने लेटेस्ट यामाहा दोपहिया वाहनों की डिलीवरी की तस्वीरें क्लिक करनी होंगी और उन्हें हैशटैग यामाहारेसिंगकॉन्टेस्ट के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना होगा।
विज्ञापन

11 of 11
TVS Apache RTR 310 - फोटो : TVS
300सीसी सेगमेंट में लॉन्च हुई नई बाइक
टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी फ्लैगशिप स्ट्रीटफाइटर बाइक अपाचे आरटीआर 310 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बैंकॉक, थाईलैंड में इस बाइक का ग्लोबल डेब्यू किया है। इसके दो वैरिएंट - आर्सेनल ब्लैक और फ्यूरी येलो हैं। जो भारतीय बाजार में उपलब्ध है। अपाचे आरटीआर 310 में वही इंजन मिलता है जो अपाचे आरआर 310 में इस्तेमाल किया गया है। लेकिन इसमें कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलते हैं। अपाचे आरटीआर 310 के लिए प्री-बुकिंग पहले से ही शुरू हो गई थी। नई टीवीएस अपाचे आरटीआर 310 में डायनामिक ट्विन एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल के साथ आक्रामक स्टाइल है। मोटरसाइकिल में स्प्लिट एलईडी टेललाइट के साथ डायनामिक रियर एलईडी ब्रेक लाइटिंग भी मिलती है। मोटरसाइकिल में श्राउड के साथ एक शार्प स्टाइल वाला फ्यूल टैंक, एक टू-पीस सीट और एक उठा हुआ टेल सेक्शन मिलता है। चौड़े हैंडलबार के साथ राइडिंग पोजिशन काफी हद तक सीधी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें