फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कार से जुड़ी होती हैं ये गलतफहमियां, जानें किस तरीकों से करें देखभाल, जानें सबकुछ

Fri, 17 Nov 2023 09:53 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ही नहीं दुनियाभर में कार चलाने वालों को कई तरह की गलतफहमियां होती हैं। जिससे कार को भी नुकसान होता है। किस तरह से कार की सही देखभाल की जा सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
car myth
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर लोगों को कार खरीदने के बाद कुछ गलतफहमियां हो जाती हैं। जिसका असर कार की मेंटेनेंस पर होता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि लोगों के बीच कौन सी गलतफहमियां सबसे ज्यादा होती हैं और कार की सही तरीके से देखभाल कैसे की जा सकती है।

विज्ञापन


सामान्य पेट्रोल या प्रीमियम
कुछ लोगों का मानना होता है कि पेट्रोल और डीजल में ज्यादा ऑक्टेन या प्रीमियम ईँधन का उपयोग किया जाए तो बाइक या कार की रफ्तार को बढ़ाया जा सकता है। लेकिन सच यह है कि यह सोचना पूरी तरह से गलत होता है। असल में ज्यादा ऑक्टेन इंजन की क्षमता को नहीं बढ़ाता है, बल्कि प्रीमियम ईंधन के उपयोग से ईंधन को पूरी तरह से जलाने के लिए इंजन को कम क्षमता के साथ काम करना पड़ता है जिससे एवरेज बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


इंजन ऑयल बदलना
कुछ लोग सोचते हैं कि गाड़ी के इंजन की उम्र के साथ ही उसकी परफॉरमेंस को बेहतर करने के लिए इंजन ऑयल समय से पहले बदलना बेहतर होता है। समय पर किसी भी वाहन के इंजन ऑयल को बदलना अच्छा होता है लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि वाहन कंपनियां एक तय किलोमीटर पूरे करने के बाद ही इंजन ऑयल बदलने की सलाह देती हैं। जल्दी-जल्दी इंजन ऑयल बदलना आपकी जेब पर ही भारी पड़ेगा। अगर कोई कंपनी ऐसा करने के लिए कहती है तो वह सिर्फ अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए ऐसा सुझाव देती है।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट

एक ही कंपनी से लें पेट्रोल?
कुछ लोगों का मानना होता है कि कार में अगर एक ही कंपनी के पंप से ईंधन डलवाया जाए तो इससे इंजन की उम्र को बढ़ाने में मदद मिलती है। लेकिन असल में ऐसा करने से कोई फायदा नहीं मिलता। इसकी वजह है कि सभी कंपनियों का ईंधन एक जैसा होता है, सिर्फ उनकी कीमतों में बेहद मामूली अंतर देखने को मिलता है। इंजन के खराब होने की वजह सिर्फ खराब क्वालिटी का ईंधन होता है और वह किसी भी कंपनी का हो सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

दिन में लाइट जलाना
आजकल ज्यादातर वाहनों में कंपनियों की ओर से ही ऐसी लाइट्स दी जाती हैं, जो रात के साथ ही दिन में भी जलती हैं। ऐसे में लोगों का मानना होता है कि अगर उनके वाहन में दिन में भी लाइट जलती हैं तो इससे लाइट जल्दी खराब हो सकती हैं। जबकि सच यह है कि कंपनियों की ओर से सरकार के निर्देशों के बाद ही इस तरह की व्यवस्था की गई है। जिसमें वाहनों में डीआरएल जैसे फीचर को दिया गया है। इससे ना सिर्फ सुरक्षा बेहतर होती है बल्कि लाइट को दिन में जलाने से उसकी उम्र पर कोई असर नहीं होता।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

अलग कंपनी के टायर का उपयोग
कुछ लोगों को इस बात की गलतफहमी भी होती है कि किसी वाहन में अगर अलग-अलग कंपनियों के टायर का उपयोग किया जाता है तो इससे नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। असल में कंपनियों की ओर से सभी वाहनों के लिए खास तौर पर टायर बनाए जाते हैं। ऐसे में टायर का साइज समान रहता है, लेकिन उसकी ट्रेडिंग में फर्क होता है। जिससे वाहन चलाने के दौरान किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें