फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Powerful SUV: इन पांच गाड़ियों में मिलता है ताकतवर इंजन, मर्सिडीज से लेकर लैंड रोवर तक हैं शामिल

Mon, 17 Apr 2023 12:06 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में कई लोगों को गाड़ियों में दमदार इंजन पसंद होता है। मर्सिडीज से लेकर कई कंपनियां बेहद दमदार इंजन की गाड़ियों को ऑफर करती है। ये गाड़ियां कौन सी हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
Volvo XC90 - फोटो : Volvo Car India

भारतीय बाजार में एक से बढ़कर एक दमदार इंजन वाली गाड़ियां मौजूद हैं। ऐसी गाडि़यों को काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ऐसी कौन सी पांच गाड़ियां हैं, जिनमें 300 हॉर्स पावर से भी ज्यादा पावर मिलती है।

विज्ञापन

मर्सिडीज

2 of 6
Mercedes Benz GLS - फोटो : Mercedes Benz
मर्सिडीज बेंज की ओर से भारत में जीएलएस को 2925 सीसी के डीजल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इस इंजन से एसयूवी को 326 हॉर्स पावर और 700 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें 3982 सीसी का पेट्रोल इंजन भी मिलता है। जिससे एसयूवी को 550 हॉर्स पावर और 730 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दोनों ही इंजन के साथ एसयूवी को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन

ऑडी क्यू8

3 of 6
ऑडी - फोटो : Social Media
ऑडी की ओर से क्यू-8 एसयूवी को ऑफर किया जाता है। इसमें तीन लीटर का टर्बाचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 335 हॉर्स पावर और 500 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह क्वात्रो तकनीक के साथ आती है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

ऑडी क्यू7

4 of 6
ऑडी क्यू7 लिमिटेड एडिशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑडी की ओर से ही क्यू7 एसयूवी को भी ऑफर किया जाता है। यह एसयूवी बॉलीवुड सितारों के साथ ही उद्योगपति और कुछ नेताओं की भी पसंदीदा एसयूवी है। इसमें तीन हजार सीसी के पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं। दोनों ही इंजन से एसयूवी को 300 हॉर्स पावर से ज्यादा की ताकत मिलती है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
विज्ञापन

लैंड रोवर

5 of 6
Land Rover Discovery Sport 2023 - फोटो : Jaguar Land Rover
लैंड रोवर की ओर से डिस्कवरी एसयूवी को दमदार इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें भी पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। दो लीटर पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 296 बीएचपी और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। तीन लीटर के डीजल इंजन से एसयूवी को 355 बीएचपी और 650 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉल्वो

6 of 6
For Reference Only - फोटो : volvo india
वॉल्वो की ओर से भी एक्ससी90 एसयूवी को ऑफर किया जाता है। इसमें दो लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। जिसके साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को भी दिया जाता है। इस एसयूवी को इंजन से 402 हॉर्स पावर और 640 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। माइल्ड हाइब्रिड इंजन के साथ एसयूवी को 295 हॉर्स पावर और 420 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह एसयूवी लेवल 2 ADAS जैसे फीचर के साथ आती है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें