ऑटो जगत के लिए अप्रैल का दूसरा हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
अप्रैल का दूसरा हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 10 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
मार्च में टॉप पर रही ये कारें
2 of 17
मारुति स्विफ्ट
- फोटो : maruti suzuki
मार्च महीने में देश में किन गाड़ियों की सबसे ज्यादा डिमांड रही। इसकी जानकारी सामने आई है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की कारों को मार्च महीने में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। टॉप-10 गाड़ियों में से सात सिर्फ मारुति की रहीं। कंपनी की स्विफ्ट कार की सबसे ज्यादा यूनिट्स की बिक्री मार्च महीने में हुई। कंपनी ने एक महीने में स्विफ्ट की 17559 यूनिट्स की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यह 28.89 फीसदी की बढ़ोतरी है। मारुति की इस हैचबैक का कुल बिक्री में 12.33 हिस्सा रहा। मारुति की ओर से लंबे समय तक ग्राहकों की पसंद बनी रहने वाली वैगन आर भी मार्च महीने में दूसरे नंबर पर रही। मार्च में इस हैचबैक कार की कुल 17305 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी ग्रोथ नेगेटिव रही। कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में 7329 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की थी। मारुति की ही कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रही। मार्च 2023 में मारुति ने 16227 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी महीने में 12439 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने इस साल मार्च महीने में 3788 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की। मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो भी इस लिस्ट में टॉप- में शामिल रही। मार्च महीने में बलेनो की कुल 16168 यूनिट्स की बिक्री हुई। 11.35 फीसदी की पॉजिटिव ग्रोथ के साथ बलेनो ने पिछले साल के मुकाबले 1648 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री की। टाटा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी में से एक नेक्सन की मार्च में भी बेहतरीन डिमांड रही। कंपनी ने मार्च महीने में इसकी 14769 यूनिट्स की बिक्री की। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 454 यूनिट्स की ज्यादा बिक्री मार्च 2023 में की।
विज्ञापन
नेक्सन फेसलिफ्ट की जानकारी हुई लीक
3 of 17
टाटा नेक्सन
- फोटो : tata motors
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट वर्जन को जल्द ही भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि यह टाटा की नेक्सन का फेसलिफ्ट वर्जन हो सकता है। इसमें एसयूवी के इंटीरियर की जानकारी दी गई है। टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट में कंपनी की ओर से इंटीरियर में कई बदलाव किए जा सकते हैं। लीक हुई जानकारी के मुताबिक एसयूवी के स्टेयरिंग में भी बदलाव को अच्छे से देखा जा सकता है। इसके साथ ही इसमें पर्पल कलर की सीट्स के साथ ड्यूल टोन इंटीरियर दिया गया है। एसयूवी में 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। जो एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले को सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही इसमें 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ, सात इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटिड सीट्स, एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स को भी दिया जा सकता है। नेक्सन फेसलिफ्ट में कंपनी की ओर से नया और बेहतर इंजन भी दिया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिल सकता है। नई नेक्सन में कंपनी की ओर से ADAS जैसे फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है।
मर्सिडीज एएमजी जीटी 63 एस ई परफॉर्मेंस हुई लॉन्च
4 of 17
Santosh Iyer, MD & CEO and Lance Bennett, VP Sales and Marketing launching Mercedes-AMG GT 63 S E Pe
- फोटो : Mercedes Benz
मर्सिडीज की ओर से भारत में एएमजी जीटी 63 एस ई परफॉर्मेंस को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह कार सबसे ताकतवर मॉडल है और देश में पहली प्लग इन हाइब्रिड परफॉर्मेंस कार है। कंपनी ने इस कार में बेहद दमदार इंजन दिया है। एएमजी जीटी 63 एस ई परफॉर्मेंस में चार लीटर का ट्विन टर्बो वी8 इंजन मिलता है। यह इंजन एक इलेक्ट्रिक मोटर से भी जुड़ा है। इंजन से कार को 630 बीएचपी की ताकत और 900 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं मोटर से कार को अतिरिक्त 201 बीएचपी और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दमदार इंजन के कारण यह कार जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड को सिर्फ 2.9 सेकेंड में हासिल कर लेती है। इसके साथ ही इसकी टॉप स्पीड भी 316 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है। मर्सिडीज की नई कार में कई खास चीजों को शामिल किया गया है। कार में एएमजी क्रोम फिनिश वाली ग्रिल दी गई है। इसके साथ ही इसमें मल्टी बीम हैडलैंप, इलेक्ट्रिकली एक्स्टेंडेबल स्पॉयलर, नए फ्रंट और रियर बंपर, 12.3 इंच की स्क्रीन के साथ एमबीयूएक्स फंक्शंस, 64 कलर एंबिएंट लाइट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड फ्रंट सीट्स, 14 स्पीकर का बर्मेस्टर म्यूजिक सिस्टम, ड्राइविंग के लिए स्लिपरी, इंडीविजुअल, कम्फर्ट, स्पोर्ट, स्पोर्ट प्लस, इलेक्ट्रिक और रेस जैसे सात मोड मिलते हैं। कंपनी ने दमदार इंजन और फीचर्स वाली एएमजी जीटी 63 एस ई परफॉर्मेंस को भारत में 3.30 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है।
विज्ञापन
नेक्सन ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
5 of 17
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
टाटा की कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। कंपनी की इस बेहतरीन एसयूवी ने उत्पादन का पांच लाख का आंकड़ा छू लिया है। नेक्सन को 1.5 लीटर के डीजल और 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। एसयूवी में एयर प्यूरीफायर, रिवर्स कैमरा, वेंटिलेटिड सीट्स, तीन राइडिंग मोड्स के साथ कई फीचर्स मिलते हैं। एसयूवी में इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्शन कंट्रोल, ईबीए, हिल होल्ड कंट्रोल, रोल ओवर मिटिगेशन जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी कीमत 7.80 लाख रुपये से शुरू होकर 14.30 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
कीवे ने कम कीं कीमत
6 of 17
Keeway K300 N and K300 R
- फोटो : Keeway
रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोपियन कंपनी कीवे ने भारत में दो बाइक्स की कीमत में कटौती की है। इन बाइक्स में के300 एन और के300 आर शामिल हैं। दोनों ही बाइक्स 300 सीसी सेगमेंट की हैं। के300एन वाइट की कीमत में 10 हजार की कटौती हुई है, जबकि रेड में 20 हजार रुपये कम हुए हैं। के300 एन ब्लैक की कीमत में 30 हजार रुपये की कमी की गई है। के300आर वाइट को 34 हजार रुपये सस्ता किया गया है। रेड वर्जन को 45 हजार रुपये सस्ता किया गया है और ब्लैक में 55 हजार रुपये की कटौती की गई है।
विज्ञापन
स्विफ्ट को मिलेगा नया इंजन
7 of 17
स्विफ्ट स्पोर्ट
- फोटो : Suzuki
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी की ओर से हैचबैक सेगमेंट की स्विफ्ट को नए इंजन के साथ लाया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसे एक लीटर के टर्बो इंजन के साथ और ज्यादा ताकतवर बनाया जा सकता है। कंपनी की योजना स्विफ्ट हैचबैक कार को नए टर्बो इंजन के साथ और ज्यादा ताकतवर बनाने की है। लेकिन इसके साथ ही कंपनी की ओर से मौजूदा 1.2 लीटर के पेट्रोल इंजन को भी विकल्प के तौर पर दिया जाएगा। एक लीटर का टर्बो इंजन कंपनी के लिए नया इंजन नहीं है। इस इंजन को पहले बलेनो आरएस के साथ दिया जाता था। लेकिन ज्यादा मांग ना होने के कारण इसे बंद कर दिया गया था। इस इंजन को भारत में ही असेंबल किया जाता है। मारुति की योजना है कि साल 2024 में स्विफ्ट का नया वर्जन पेश किया जाए। नया वर्जन स्विफ्ट की चौथी जनरेशन होगी और जापान और यूरोप में इसकी टेस्टिंग को भी शुरू किया जा चुका है। कार के बेस डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा लेकिन स्टाइलिंग में अपडेट किए जा सकते हैं। जिससे स्विफ्ट के नए वर्जन को मौजूदा से अलग बनाया जा सके।
रॉयल एनफील्ड बना रही इलेक्ट्रिक बाइक
8 of 17
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड भी इलेक्ट्रिक बाइक बनाने पर काम कर रही है। इसके लिए कंपनी आने वाले सालों में एक से डेढ़ हजार करोड़ रुपये तक का निवेश भी कर सकती है। जानकारी के मुताबिक कंपनी एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के प्रोटोटाइप पर काम कर रही है। इस प्रोटोटाइप वर्जन को कंपनी इस साल तक तैयार कर सकती है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके प्रोटोटाइप वर्जन के तैयार होने के बाद इसके प्रोडक्शन वर्जन को अगले साल तक लाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को नए प्लेटफॉर्म पर बना सकती है। जानकारी के मुताबिक इसे एकदम नए एल प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। कंपनी इसके साथ ही स्पेन की स्टॉर्क फ्यूचर एसएल नाम की कंपनी के साथ भी दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर आ सकती है।
एमजी की नई इलेक्ट्रिक कार होगी लॉन्च
9 of 17
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : mg india
एमजी मोटर्स की ओर से जल्द ही नई इलेक्ट्रिक कार कॉमेट को लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इसे 19 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। नई ईवी में एमजी की ओर से कई खास फीचर्स के साथ ड्यूल टोन इंटीरियर दिया जाएगा। ईवी में सेफ्टी फीचर्स का भी ध्यान रखते हुए एबीएस, ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल सहित कई सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं। कॉमेट ईवी में कंपनी 20 Kwh का बैटरी पैक दे सकती है। इससे कार को 200 से 250 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। कॉमेट ईवी की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत दस लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
जीप की नई मेरिडियन में हैं ये खूबियां
10 of 17
Jeep Meridian X
- फोटो : Jeep India
जीप ने मेरिडियन के दो नए वैरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं। मेरिडियन एक्स और मेरिडियन अपलैंड वैरिएंट्स को भारत में लाया गया है। दोनो वैरिएंट रेग्युलर मॉडल के मुकाबले अलग लुक के साथ आते हैं। इनमें साइड स्टेप्स, एंबिएंट लाइटिंग, यू कनेक्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स का विकल्प मिलता है। दोनों वैरिएंट में मेकैनिकल तौर पर किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। मेरिडियन की कीमत 32.95 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन इन दोनों वैरिएंट्स में फीचर्स को जोड़ने पर कीमत बढ़ जाएगी।
लॉन्च हुई किआ की नई सेल्टॉस
11 of 17
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : kia
किआ मोटर्स की ओर से अमेरिका में सेल्टॉस के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च कर दिया गया है। एसयूवी के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। अमेरिका में लॉन्च के बाद अब इसे कई देशों में चरणबद्ध तरीके से लॉन्च किया जाएगा, जिनमें भारत भी शामिल हो सकता है। किआ की ओर से सेल्टॉस फेसलिफ्ट को कुल पांच वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इनमें एलएक्स, ईएक्स, एस, एक्स-लाइन और एसएक्स वैरिएंट शामिल हैं। इसका बेस वैरिएंट एलएक्स है और एसएक्स को टॉप वैरिएंट की तरह ऑफर किया गया है। एसयूवी को कुल 13 रंगों के विकल्प के साथ खरीदा जा सकता है। किआ की ओर से नई सेल्टॉस में कई बदलाव किए गए हैं। जिनमें नए ग्रिल, स्लीक हेडलाइट्स, वर्टिकल आउट आइस क्यूब एलईडी लाइट्स, नए 18 इंच अलॉय व्हील्स, 10.25 इंच का ड्यूल पैनोरमिक डिस्प्ले जैसे कई बदलाव इसमें किए गए हैं। कंपनी की ओर से नई सेल्टॉस में मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, हीटेड फ्रंट सीट्स, बोस प्रीमियम ऑडियो, वायरलेस चार्जिंग, किआ कनेक्ट टैलीमैटिक्स, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, स्मार्ट पावर्ड टेलगेट, सनरूफ, डिजिटल की जैसे कई फीचर्स इस नई एसयूवी को काफी बेहतरीन बनाते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ADAS और ऑफ रोडिंग के लिए ऑल व्हील ड्राइव का विकल्प भी मिलता है। एसयूवी को अमेरिका में 24390 डॉलर की कीमत पर पेश किया गया है। यह कीमत इसके बेस वैरिएंट की कीमत है। भारतीय मुद्रा में यह करीब 20 लाख रुपये होते हैं। वहीं इसके टॉप वैरिएंट की कीमत भारतीय मुद्रा के मुताबिक करीब 24.59 लाख रुपये है।
इलेक्ट्रिक एसयूवी का आएगा डार्क एडिशन
12 of 17
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
टाटा की नेक्सन इलेक्ट्रिक एसयूवी का जल्द ही डार्क एडिशन लाया जा सकता है। कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई है। कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया गया है। जिसमें नेक्सन इलेक्ट्रिक मैक्स के डार्क एडिशन को लाने की जानकारी साझा की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से नेक्सन इलेक्ट्रिक मैक्स के डार्क एडिशन में कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसमें डार्क बैज, 16 इंच अलॉय व्हील्स, ब्लू एक्सेंट को तो शामिल किया जाएगा। इनके अलावा इसे ग्लॉस ब्लैक रंग भी दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेक्सन इलेक्ट्रिक मैक्स के डार्क एडिशन में कुछ और फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। इनमें नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है जिसका साइज 10.25 इंच का हो सकता है। इसके साथ ही इंटीरियर को डार्क एडिशन में ब्लैक थीम को रखा जा सकता है, जिनमें ब्लू एक्सेंट को दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें वेंटिलेटिड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, एयर प्यूरीफायर, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक को जोड़ा जा सकता है। कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि नेक्सन ईवी मैक्स की कीमत के मुकाबले डार्क एडिशन की कीमत 40 से 50 हजार रुपये तक ज्यादा हो सकती है। मौजूदा समय में नेक्सन ईवी मैक्स की एक्स शोरुम कीमत 16.49 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 18.99 लाख रुपये तक जाती है।
मारुति ने किया कारों को महंगा
13 of 17
मारुति सुजुकी अर्टिगा
- फोटो : maruti
मारुति सुजुकी ओर से अब एमपीवी सेगमेंट की अर्टिगा और हैचबैक सेगमेंट की इग्निस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके पहले कंपनी ने छह मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कंपनी की ओर से अर्टिगा की कीमतों में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। मारुति ने अर्टिगा के पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही वैरिएंट्स की कीमत बढ़ाई हैं। जबकि इग्निस की कीमत में दो हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी करने के बाद अब अर्टिगा की नई कीमत की शुरूआत 8.64 लाख रुपये से होती है। वहीं इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 13.08 लाख रुपये हो गई है। हैचबैक इग्निस की कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब नई कीमत 5.84 लाख रुपये से शुरू होती है। कुछ दिन पहले कंपनी की ओर से छह मॉडल्स के दामों में बढ़ोतरी की गई है। इनमें स्विफ्ट, सेलेरियो और वैगनआर जैसी लोकप्रिय हैचबैक के साथ-साथ डिजायर, सियाज और एक्सएल6 शामिल हैं। इनकी कीमत में भी 15 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं न्यूनतम बढ़ोतरी 1500 रुपये की गई है। कंपनी की ओर से पिछले साल अर्टिगा में कई बदलाव किए गए थे। जिसके बाद कार को बाजार में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के बाद पिछले साल ही जुलाई महीने में इसकी कीमत बढ़ाई गई थी, जिसके बाद अब अप्रैल महीने में इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
एसयूवी को लैम्बॉर्गिनी ने किया लॉन्च
14 of 17
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : lamborghini
लैम्बॉर्गिनी की ओर से भारतीय बाजार में नई सुपर एसयूवी उरुस एस को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसे कई खूबियों के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही आरडीई नियमों के मुताबिक अपडेट कर दिया गया है। डिजाइन के मामले में उरुस परफॉर्मेंते और उरुस एस ज्यादा अलग नहीं है। लेकिन पुरानी उरुस के मुकाबले में बेहतर डिजाइन के साथ आती है। उरुस एस को को पिछले मॉडल के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया है। पहले के मुकाबले यह ज्यादा स्पोर्टी लगती है। इसके साथ ही यह काफी लग्जरी के साथ भी आती है। इसमें 21 इंच के अलॉय व्हील्स को स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है। लेकिन ग्राहक अपनी पंसद के मुताबिक इसमें 22 या 23 इंच के अलॉय व्हील्स को भी चुन सकते हैं। लैम्बॉर्गिनी की उरुस एस में कंपनी की ओर से 3996 सीसी का आठ सिलेंडर ट्विन टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया जाता है। जिससे 656.62 बीएचपी की पावर और 850 न्यूटन मीटर का टॉर्क हासिल होता है। एसयूवी को जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार हासिल करने में सिर्फ 3.5 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड भी 305 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाती है। इसमें फोर व्हील ड्राइव के साथ लिमिटेड स्लिप सेंट्रल डिफरेंशियल ट्रांसमिशन दिया जाता है। कंपनी की ओर से इस सुपर एसयूवी को भारतीय बाजार में 4.18 करोड़ रुपये की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत पर लॉन्च किया गया है।
महिंद्रा की थार भी हुई महंगी
15 of 17
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
जानकारी के मुताबिक महिंद्रा थार की कीमत में कंपनी की ओर से 1.05 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। थार एक्स ऑप्शनल हार्ड टॉप डीजल एमटी रियर व्हील ड्राइव की कीमत में 55 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। रियर व्हील ड्राइव थार के मैनुअल का एलएक्स हार्ड टॉप 1.05 लाख रुपये महंगा हो गया है। थार के अन्य वैरिएंट्स में 28 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में बढ़ोतरी बीएस-6 के नए नियमों के कारण हुई है। बढ़ोतरी के बाद थार एएक्स ऑप्शनल डीजल रियर व्हील ड्राइव की कीमत 10.54 लाख रुपये होगी। थार के एलएक्स डीजल एमटी रियर व्हील ड्राइव वैरिएंट की कीमत 12.04 लाख रुपये होगी।
ह्यूंदै भारत में लाॅन्च करेगी नई एसयूवी एक्सटर
16 of 17
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hyundai india
ह्यूंदै मोटर्स की ओर से नई एसयूवी को लाने की तैयारी हो रही है। इसी क्रम में कंपनी ने अब जल्द लॉन्च होने वाली एसयूवी के नाम की जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक नई एसयूवी का नाम एक्सटर होगा। इससे पहले भी ह्यूंदै की ओर से नई एसयूवी को लाने की जानकारी को साझा किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ह्यूंदै की नई एक्सटर को कंपनी काफी समय से टेस्ट कर रही है। एसयूवी के नाम की घोषणा से पहले इसे एआई3 के नाम से जाना जाता है। लेकिन अब कंपनी की ओर से इसके नाम की घोषणा कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक ह्यूंदै की नई एसयूवी को ग्रैंड आई-10 के प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाली नई एसयूवी कॉम्पैक्ट सेगमेंट की होगी। फिलहाल इस एसयूवी को एआई3 कोडनेम से टेस्ट किया जा रहा है। कंपनी की ओर से अभी सिर्फ एसयूवी के आने की जानकारी दी गई है। इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है और कितनी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद के मुताबिक इसे अगस्त से नवंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है और इसकी शुरूआती कीमत छह लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामाहा की आर3 और एमटी-03 बाइक्स के लिए लॉन्च से पहले बुकिंग शुरू हो गई हैं। कुछ डीलरशिप पर दोनों बाइक्स के लिए बुकिंग ली जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक्स के लिए पांच से 20 हजार रुपये के बीच बुकिंग अमाउंट लिया जा रहा है। कंपनी ने हाल में हुए डीलर इवेंट के दौरान कई बाइक्स को पेश किया था। इनमें आर3 और एमटी-03 बाइक्स भी शामिल थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इवेंट में बताया गया था कि इन बाइक्स को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। लेकिन लॉन्च से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी। दोनों बाइक्स को अलग-अलग सेगमेंट में लाया जाएगा। आर3 फुली फेयर्ड बाइक है तो एमटी-03 नेकेड स्ट्रीट फाइटर बाइक है। भारतीय बाजार में इन दोनों बाइक्स के लॉन्च के बाद इनका मुकाबला, टीवीएस, हीरो, बजाज, केटीएम, कावासाकी जैसी कंपनियों की बाइक्स से होगा। टीवीएस अपाचे आरटीआर 310, केटीएम 390, कावासाकी निंजा जैसी बाइक्स के साथ होगा। कंपनी की ओर से अभी बाइक्स के लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि दोनों बाइक्स को जून तक लॉन्च किया जा सकता है। वहीं इनकी कीमत भी अन्य कंपनियों की बाइक्स के मुकाबले आकर्षक रखी जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर3 की एक्स शोरुम कीमत 3-3.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है और एमटी03 की एक्स शोरुम कीमत को करीब तीन लाख तक रखा जा सकता है।