फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Delivery Tips: गाड़ी पर है लंबा वेटिंग पीरियड, लेकिन जल्द चाहिए कार, तो अपनाएं ये तरीके

Fri, 20 Oct 2023 11:59 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी फेस्टिव सीजन के दौरान गाड़ी खरीद रहे हैं। लेकिन उस गाड़ी पर लंबा वेटिंग पीरियड है, तो कार को जल्द कैसे घर लाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
car delivery Pooja - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में हर महीने लाखों कारों की बिक्री होती है। इसके साथ ही कुछ कारों पर काफी लंबा इंतजार भी करना पड़ रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी अपनी पसंद की कार को जल्द घर लाना चाहते हैं, तो किन उपायों को अपना सकते हैं।

विज्ञापन


फेस्टिव सीजन में बढ़ी मांग
कार निर्माताओं की ओर से फेस्टिव सीजन की मांग को देखते हुए कितनी भी तैयारी की जाए, लेकिन कुछ मॉडल्स पर मांग बढ़ने से वेटिंग पीरियड बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि इस दौरान कंपनियों की ओर से कारों पर आकर्षक ऑफर्स भी दिए जाते हैं। इसके साथ ही हर कोई नवरात्रि, दीपावली के मौके पर नई कार खरीदना चाहता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


शोरुम पर कैसे होता है काम
किसी भी कंपनी के शोरुम पर जब कार की बुकिंग करवाई जाती है तो बुकिंग के बाद डिलीवरी के लिए एक तय समय की जानकारी दी जाती है। कई बार यह कुछ दिनों और कई बार कई महीनों का समय दिया जाता है। शोरुम पर पहले उन ग्राहकों को कार की डिलीवरी की जाती है, जिनकी बुकिंग आपसे पहले की गई हो।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन


अपनाएं यह तरीका
अगर आपको भी कार की डिलीवरी के लिए लंबा समय बताया जाता है, तो बुकिंग के समय ही शोरुम पर बात करें कि अगर आप बुकिंग अमाउंट से ज्यादा कीमत देंगे तो क्या आपको कार की डिलीवरी जल्द मिल सकती है। कई बार शोरुम की ओर से ज्यादा या पूरी कीमत देने वाले को कार की डिलीवरी पहले कर दी जाती है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

फाइनेंस हो तो करें यह काम
अगर आप अपनी कार फाइनेंस करवाते हैं, तो भी कार की डिलीवरी को जल्द लिया जा सकता है। इसके लिए आप किसी भी शोरुम पर जाकर बात करें और पूछें कि अगर वह बैंक की ओर से पहले ही पूरी पेमेंट करवाकर डिलीवरी नोट दिलवा दें, तो भी शोरुम से कार को जल्दी घर लाया जा सकता है। हालांकि इसमें आपको समय से पहले ही ईएमआई देना शुरु करना होगा, लेकिन इसमें आपकी ईएमआई समय से पहले ही पूरी भी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें