फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hydrogen Car: टाटा भी कर रही हाइड्रोजन से चलने वाली कार लाने की तैयारी, ऑटो एक्सपो में मिल सकती है झलक

Wed, 21 Dec 2022 08:18 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा मोटर्स की ओर से प्रदूषण को कम करने के लिए सीएनजी और इलेक्ट्रिक के बाद हाइड्रोजन से चलने वाली कार लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी अगले साल इसकी जानकारी दे सकती है।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स की ओर से प्रदूषण को कम करने के लिए लगातार नई तकनीक पर फोकस किया जा रहा है। इसी क्रम में कंपनी हाइड्रोजन से चलने वाली कारों को भी लाने का काम कर रही है। इसकी जानकारी कंपनी अगले साल ऑटो एक्सपो में दे सकती है।

विज्ञापन

कंपनी लाएगी हाइड्रोजन वाली कार

2 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा मोटर्स की ओर आने वाले समय में हाइड्रोजन से चलने वाली कारें भी पेश की जा सकती हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
विज्ञापन

क्या किया ट्वीट

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए जानकारी दी गई है। अपने संदेश में कंपनी ने कहा कि टेलपाइप उत्सर्जन को कम करते हुए नए युग के वाहनों को लाने के लिए, टाटा मोटर्स प्रतिबद्ध है। कंपनी इसकी पूरी जानकारी ऑटो एक्सपो 2023 में देगी। उम्मीद की जा रही है कि ऑटो एक्सपो में कंपनी हाइड्रोजन से चलने वाली कार का प्रोटोटाइप मॉडल शोकेस कर सकती है।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट

लगातार बेहतर हो रही हैं कारें

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से अपनी कारों को लगातार बेहतर किया जा रहा है। टाटा सफारी, हैरियर, टिगोर, टियागो, अल्ट्रोज, पंच जैसी कारें इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। एनसीएपी की ओर से किए गए क्रैश टेस्ट में कंपनी की कारों ने सुरक्षा के मामले में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा कंपनी तकनीक और प्रदूषण को कम करने पर भी ध्यान दे रही है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर है दबदबा

5 of 6
टाटा नेक्सन ईवी प्राइम - फोटो : Tata Motors
देश में अगर इलेक्ट्रिक वाहनों की बात करें तो टाटा मोटर्स का 90 फीसदी बाजार पर कब्जा है। कंपनी की ओर से नेक्सन, टिगोर जैसी इलेक्ट्रिक कारों को देश में काफी पसंद किया जाता है। इसके अलावा कंपनी ने कुछ समय पहले ही दस लाख रुपये से कम कीमत पर टियागो इलेक्ट्रिक को भी पेश किया है। जिसे पेश किए जाने के बाद से ही बड़ी संख्या में बुकिंग मिली है।

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएनजी पर भी है फोकस

6 of 6
Tigor and Tiago CNG - फोटो : Tata Motors
इलेक्ट्रिक के अलावा कंपनी सीएनजी पोर्टफोलियो को भी बढ़ा रही है। इसकी शुरूआत भी कंपनी की ओर से जनवरी से की गई थी। जनवरी में कंपनी ने टिगोर और टियागो में सीएनजी को पेश किया था। जिसके बाद साल के आखिर में टियागो एनआरजी में भी सीएनजी की पेशकश की गई।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel Car: भारत में जल्द मिलेंगी फ्लेक्स फ्यूल तकनीक वाली कारें, जानें किन कारों में मिलेगी यह तकनीक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें