फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: गाड़ी के म्यूजिक सिस्टम की इस तरह करें देखभाल, कभी नहीं होगी परेशानी, जानें सबकुछ

Fri, 20 Oct 2023 09:45 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किसी भी गाड़ी में सफर के दौरान जिसका सबसे ज्यादा उपयोग होता है वह पार्ट म्यूजिक सिस्टम है। लंबे समय तक इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं आए, इसके लिए किन बातों का ध्यान रखा जाए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : kia india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार कंपनियों की ओर से नई कारों में बेहतरीन म्यूजिक सिस्टम दिया जाता है। लेकिन कुछ लापरवाहियों के कारण कुछ समय बाद इसमें परेशानी आने लगती है। हम इस खबर में आपको जानकारी दे रहे हैं कि किस तरह से कार के म्यूजिक सिस्टम को लंबे समय तक सही रखा जाए।

विज्ञापन


खास होता है सिस्टम
किसी भी व्यक्ति के लिए कार में सफर के दौरान सबसे खास फीचर म्यूजिक सिस्टम होता है। अगर कार में अच्छा सिस्टम लगा हुआ है तो फिर सफर का मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन अगर यह खराब हो जाए तो फिर सफर करने में कमी महसूस होती है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन


अपनाएं यह टिप्स
कार में म्यूजिक सिस्टम का महत्व कंपनियों को अच्छे से पता है। जिस कारण कई कारों में सबसे बेहतर सिस्टम दिया जाता है। ऐसे में इनके साथ कई और पार्ट्स भी दिए जाते हैं। जिसमें स्पीकर के अलावा ट्विटर, एम्प्लीफायर, टचस्क्रीन आदि होते हैं। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि इन पर धूल नहीं जमे।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

तारों की जांच करें
जब भी समय मिले तो कार के म्यूजिक सिस्टम के तारों की भी जांच करनी चाहिए। अगर कोई तार ढीला हो गया है तो उसे सही से टाइट करना चाहिए। साथ ही अगर किसी जगह पर जंग लग गई है तो उसे भी ठीक करवाना चाहिए। लंबे समय तक तार ढीले होने और जंग लगने के कारण सिस्टम खराब भी हो सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

कम रखें आवाज
अक्सर लोग कार में म्यूजिक सिस्टम की आवाज तेज कर सुनते हैं। इससे ना सिर्फ अन्य वाहनों को असुविधा होती है बल्कि सुरक्षा पर खतरे के साथ ही स्पीकर जल्द खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। तेज आवाज के कारण स्पीकर के पर्दे कमजोर होने लगते हैं। कुछ समय बाद यह खराब भी हो जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि अच्छे म्यूजिक सिस्टम की आवाज कम करके सुनें।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

बैटरी का भी रखें ध्यान
कार में लगी बैटरी सिर्फ कार को स्टार्ट करने के लिए ही नहीं होती। बल्कि कार को बिना स्टार्ट किए ही इससे म्यूजिक सिस्टम को भी चलाया जा सकता है। ऐसा करने पर बैटरी जल्द ही डिस्चार्ज भी हो सकती है। इसलिए कार में म्यूजिक सुनने के साथ ही बैटरी का भी ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें