फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crackers from Car: गुरुग्राम में चलती कार से फोड़े गए पटाखे, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

Thu, 19 Oct 2023 09:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरुग्राम में एक एसयूवी में सवार लोगों द्वारा पटाखे फोड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। तेजी से वायरल हुआ यह वीडियो शहर के परिवहन अधिकारियों तक भी पहुंचा। गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार को कार में यात्रा कर रहे अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चलती गाड़ी से आतिशबाजी शुरू करने के आरोप में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Crackers burst from Car - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में एक एसयूवी में सवार लोगों द्वारा पटाखे फोड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। तेजी से वायरल हुआ यह वीडियो शहर के परिवहन अधिकारियों तक भी पहुंचा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार को कार में यात्रा कर रहे अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चलती गाड़ी से आतिशबाजी शुरू करने के आरोप में जांच शुरू कर दी है। 14 सेकंड का वीडियो तब रिकॉर्ड किया गया जब कार गोल्फ कोर्स रोड पर थी।
विज्ञापन


वीडियो में दिख रही कार पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस उपायुक्त (यातायात) वीरेंद्र विज ने मीडिया को बताया कि दोषियों की पहचान से बचा जा सके इसलिए कार से रजिस्ट्रेशन प्लेट हटा दिया गया था। गुरुग्राम पुलिस ने क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) को कार मालिक की पहचान करने के लिए वीडियो में दिख रहे वाहन के रंग और बनावट के आधार पर वैसे ही दिखने वाले वाहनों की डिटेल्स साझा करने के लिए लिखा है।

जब चलती एसयूवी से पटाखे छोड़े जा रहे थे, तो वीडियो में एक व्यक्ति को कार से बाहर लटकते हुए भी देखा गया है। यह भी हो सकता है कि यह कार वाहनों के समूह का एक हिस्सा बनकर चल रही हो।
विज्ञापन


इसी तरह की एक घटना पिछले साल 29 अक्तूबर को हुई थी जब एक काली सेडान में सवार लोगों द्वारा पटाखे फोड़ते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। कार साइबर हब से डीएलएफ फेज-3 की ओर जा रही थी। जबकि वाहन के बोनट से पटाखे निकाले जा रहे थे। यह वीडियो कार के पीछे चल रहे एक शख्स ने बनाया था।

बाद में जब वीडियो वायरल हुआ तो कार के मालिक को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया तो पता चला कि उसने गाड़ी बेच दी है। तब पता चला कि तीन लोगों ने, जिन्होंने इस कार को बेचने के लिए खरीदा था, इसका इस्तेमाल वीडियो बनाने के लिए किया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनकी पहचान नकुल (26), जतिन राव (27) और कृष्ण कुमार (26) के रूप में हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें