अक्सर देखा गया है कि सनरुफ वाली कारों में लोग सेफ्टी का ध्यान नहीं रखते हैं। लोग सनरुफ का गलत इस्तेमाल करते हैं, इस वजह से कई बार लोगों की जान खतरे में पड़ जाती है। सड़क पर कार चलाते वक्त अगर कोई सनरुफ से बाहर निकलता है तो इससे ड्राइवर का ध्यान भटक सकता है। इससे भयंकर हादसा हो सकता है।
गर्मी के मौसम में सनरुफ अंदर बैठे लोगों के लिए परेशानी पैदा करता है। सनरुफ से सीधी तेज धूप अंदर केबिन में आती है, इससे कार के अंदर गर्मी का स्तर बढ़ जाता है। इस वजह से कार के एसी को केबिन ठंडा रखने के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है। कार के एसी पर अधिक प्रेशर पड़ता है, इस वजह से एसी कई बार जल्दी खराब हो जाता है।
कार में अगर सनरुफ है तो उसका सही ढंग से रखरखाव करना पड़ता है। अगर आप समय-समय पर सनरुफ पर ध्यान नहीं देंगे तो इससे सनरुफ की क्षमता कम हो सकती है। सही रखरखाव न होने पर बारिश के मौसम में लीकेज होने लगती है। बारिश का पानी कार के केबिन में आने लगता है और बारिश आने पर कार की छत पर आवाज भी ज्यादा आती है।
काफी ड्राइवर कार के सनरुफ को खोलकर गाड़ी चलाना पसंद करते हैं। इस वजह से कार की माइलेज प्रभावित होती है। सनरुफ खोलकर कार चलाने पर एसी को अधिक काम करना होता है, इस वजह से ईंधन की खपत भी ज्यादा होती है। ऐसे में कार की माइलेज पर बुरा असर पड़ता है और माइलेज कम हो जाती है।