बाइक चलाने वाले अक्सर अपनी मोटरसाइकिल को कही भी खड़ी कर देते हैं। ऐसे में सूरज की सीधी रोशनी बाइक को काफी नुकसान पहुंचाती है। बाइक का एक खास उपकरण होता है बाइक की बैटरी। अधिकतर लोग बाइक की बैटरी पर ध्यान नहीं देते हैं। अगर आप किसी ट्रिप पर जाने की सोच रहे हैं तो पहले बाइक की बैटरी को चेक करें। बाइक के स्लो स्टार्ट होने के पीछे बैटरी में कुछ परेशानी हो सकती है। बैटरी में कुछ भी दिक्कत आए तो उसे किसी मैकेनिक से ठीक करवाएं।
अगर आप बाइक राइडर हैं तो आपको बाइक के एयर फिल्टर पर नियमित ध्यान देना है। बाइक चलाने वाले अधिकतर राइडर बाइक के एयर फिल्टर पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। अक्सर देखा गया है कि बाइक का एयर फिल्टर गंदा हो जाता है, ऐसे में अगर इन्हें सही समय पर नहीं बदला गया तो ये बाइक की क्षमता पर बुरा असर डालते हैं। ऐसे में बाइक शुरू करने में भी परेशानी हो सकती है।
किसी भी वाहन के लिए सबसे जरूरी है इंजन ऑयल। बाइक सही से चलें, इसके लिए जरूरी है कि आप बाइक के लिए सही इंजन ऑयल चुनें। इंजन ऑयल बाइक के हर उपकरण को लुब्रिकेट करता है। ऐसे में नियमित समय पर इनकी जांच करते रहे। अगर इंजन ऑयल में कुछ भी खराबी लगे तो इसे किसी मैकेनिक से ठीक करवा लें।
कई बार बाइक शुरू करने के दौरान सबकुछ ठीक रहता है, मगर स्पार्क प्लग में दिक्कत होती है। इस वजह से बाइक स्टार्ट होने में काफी समय लेती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, बाइक के स्पार्ग प्लग को दो से तीन हजार किलोमीटर चलाने के बाद बदल लेना चाहिए।