फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर

Mon, 31 Oct 2022 02:19 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण कई देशों ने परपंरागत ईंधन वाले वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस करना शुरू किया है। ऐसे में देश की एक कंपनी शानदार ऑफर के साथ आई है। इस ऑफर के तहत बिना खरीदे ही इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
टाटा नेक्सन ईवी - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में अगर आप भी इलेक्ट्रिक वाहन की सवारी करना चाहते हैं। तो इस खबर को जरूर पढ़ें। इस खबर में हम आपको ऐसी तरकीब की जानकारी देने जा रहे हैं। जिसके बाद आपको इलेक्ट्रिक बाइक या कार को खरीदने की जरूरत नहीं होगी। बिना खरीदे ही आप अपनी पसंद की इलेक्ट्रिक कार या बाइक की सवारी कर पाएंगे।

विज्ञापन

क्या है ऑफर

2 of 8
For Reference Only - फोटो : swytchd
इस ऑफर के तहत कंपनी इलेक्ट्रिक कार और बाइक्स को सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ पेश कर रही है। ईवी को रखने के इच्छुक लोग मंथली सब्सक्रिप्शन पर अपनी पसंद की इलेक्ट्रिक कार या बाइक को चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन

किस कंपनी ने दिया ऑफर

3 of 8
For Reference Only - फोटो : swytchd
मंथली सब्सक्रिप्शन पर अपनी पसंद की इलेक्ट्रिक कार या बाइक देने वाली कंपनी swytchd है। यह बंगलुरू आधारित स्टार्टअप है। जो देश के कई शहरों में अपनी सेवाओं को दे रहा है। इस कंपनी ने सब्सक्रिप्शन स्कीम को देने के लिए ज्यादा कड़ी शर्तें भी नहीं रखी हैं।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

किन बाइक्स का मिलेगा विकल्प

4 of 8
For Reference Only - फोटो : swytchd
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक चार इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों में से एक को चुनने का ऑप्शन मिलता है। इनमें ओला का एसवन प्रो, रिवोल्ट की आरवी 400 बाइक, हीरो फोटोन एचएक्स स्कूटर और एथर का इलेक्ट्रिक 450 एक्स स्कूटर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
विज्ञापन

कितने देने होंगे रुपये

5 of 8
For Reference Only - फोटो : swytchd
इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर को मंथली सब्सक्रिप्शन पर लेने के लिए काफी कम रुपये देने होंगे। सबसे कम कीमत में हीरो फोटोन एचएक्स को लिया जा सकता है। इसके लिए 3999 रुपये प्रति महीना देना होगा। रिवोल्ट आरवी 400 के लिए मंथली सब्सक्रिप्शन के तहत 4999 रुपये देने होंगे। एथर 450 एक्स और ओला एसवन प्रो के लिए मंथली 5499 रुपये देने होंगे।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
विज्ञापन

किन कारों का मिलेगा ऑप्शन

6 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से सिर्फ इलेक्ट्रिक बाइक ही नहीं ऑफर की जाती हैं। बल्कि कई इलेक्ट्रिक कारों को भी कंपनी की ओर से पेश किया गया है। इनमें टाटा टिगोर ईवी एक्सजेड प्लस, टाटा नेक्सन ईवी एक्सजेड प्लस लग्जरी, हुंडई कोना प्रीमियम, एमजी जेडएस ईवी एक्सक्लूसिव जैसी कारें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ
विज्ञापन

कार के लिए क्या है मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान

7 of 8
For Reference Only - फोटो : swytchd
कंपनी की ओर से चार इलेक्ट्रिक कारों का विकल्प दिया गया है। इनमें से टाटा की टिगोर ईवी एक्सजेड प्लस के लिए हर महीने 29999 हजार रुपये देने होंगे। टाटा नेक्सन ईवी एक्सजेड प्लस लग्जरी के लिए 39999 हजार रुपये, हुंडई कोना प्रीमियम के लिए 59999 हजार रुपये और इतने ही रुपये एमजी जेडएस ईवी एक्सक्लूसिव के लिए देने होंगे।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

मंथली सब्सक्रिप्शन में क्या होगा शामिल

8 of 8
For Reference Only - फोटो : swytchd
जो लोग मंथली सब्सक्रिप्शन में बाइक या कार लेंगे। उन्हें इंश्योरेंस, सर्विस, रिकवरी के साथ फ्री चार्जिंग की सुविधा दी जाएगी। इस प्लान में हर महीने 1200 किलोमीटर तक वाहन को चलाया जा सकेगा। इससे ज्यादा होने पर कंपनी की ओर से चार्ज लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें