फ्रेंच कार कंपनी रेनो जल्द ही भारत में अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को पेश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले भारत में इसकी टेस्टिंग शुरू की गई थी।
फ्रेंच तकनीक वाली एसयूवी अरकाना जल्द ही भारत आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने कुछ समय पहले ही भारत में इसकी टेस्टिंग को शुरू किया है। इसी के बाद से इस एसयूवी के भारतीय बाजार में जल्द पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
कैसी है एसयूवी
2 of 6
रेनो अरकाना
- फोटो : सोशल मीडिया
रेनो की इस एसयूवी का लुक काफी शानदार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की अरकाना कूपे स्टाइल वाली एसयूवी हो सकती है। इसकी खासियत ये होगी कि ये छोटी होने के बाद भी कॉम्पैक्ट एसयूवी से लंबी होगी। कंपनी इसकी लंबाई 4.5 मीटर के आस-पास रख सकती है। इसी के साथ इसका व्हील बेस भी काफी अच्छा हो सकता है।
विज्ञापन
कैसे होंगे फीचर्स
3 of 6
रेनो अरकाना
- फोटो : सोशल मीडिया
एसयूवी के लुक और फीचर्स पर भी कंपनी ने काफी ध्यान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें एलईडी डीआरएल, हैडलैंप के साथ नए डिजाइन का टेल लैंप दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें कुछ खास फीचर्स मिलेंगे जिससे ये एसयूवी मौजूदा एसयूवी को पीछे छोड़ देगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी में कंपनी 1.3 लीटर का पेट्रोल इंजन दे सकती है। ये इंजन माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ भारतीय बाजार में आ सकता है। इस एसयूवी में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जा सकता है। कंपनी इस इंजन को इंटरनेशनल मॉडल में ऑफर करती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस कार के जरिए डस्टर को रिप्लेस करेगी। काइगर से ऊपर इसे पोजिशन किया जाएगा। इस तरह इस कार का भारतीय बाजार में मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट और महिंद्रा एक्सयूवी 300 जैसी एसयूवी के साथ होगा।