फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Comet EV: लॉन्च से पहले लीक हुई एमजी की इलेक्ट्रिक कार की जानकारी, जानें कितनी होगी रेंज और फीचर्स

Wed, 19 Apr 2023 04:02 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एमजी मोटर्स की ओर से जल्द ही नई इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन लॉन्च से पहले ही उसकी कई जानकारियां लीक हो गई हैं। कार में कैसे फीचर्स और रेंज होगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमजी की नई कार के लॉन्च से पहले ही ब्रोशर लीक हो गया है। जिसमें कार से जुड़ी तमाम जानकारियां भी सामने आ गई हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कार में कैसे फीचर्स होंगे और इलेक्ट्रिक कार में कितनी रेंज मिल पाएगी।

विज्ञापन


लीक हुई जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमजी की नई कार कॉमेट के लॉन्च से पहले ही सभी जानकारियां सामने आ गई हैं। ऐसा कार के ब्रोशर के लीक होने से हुआ है। जानकारी में कार की रेंज, फीचर्स, मोटर सहित कई चीजें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन


कितनी होगी रेंज
लीक हुई जानकारी के मुताबिक एमजी कॉमेट इलेक्ट्रिक कार को एक बार फुल चार्ज करने पर 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। कार में लगी मोटर से 42 पीएस की पावर और 110 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसमें 17.3 Kwh का बैटरी पैक होगा। जिसे 3.3 किलोवॉट के चार्जर से 10 से 80 फीसदी चार्ज करने में करीब सात घंटे का समय लगेगा।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

कैसा है इंटीरियर
कार के इंटीरियर में 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन मिलेगी। जिसके साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। जिसमें कई तरह की जानकारी मिल पाएगी। कार में म्यूजिक, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, वैदर अपडेट, रियल टाइम ट्रैफिक जैसी कई जानकारी ले पाएंगे। कार में स्पेस ग्रे कलर थीम मिलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?

कैसा है एक्सटीरियर
नई इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 2974 एमएम होगी। जबकि इसकी चौड़ाई 1505 एमएम, ऊंचाई 1640 एमएम होगी। इसका टर्निग रेडियस 4.2 मीटर का होगा और इसका व्हीलबेस 2010 एमएम का होगा। इसके साथ कार में क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, एलईडी स्ट्रिप, स्लीक हैडलैंप दिए गए हैं। कार में कुल चार लोगों के बैठने की जगह होगी और 12 इंच के व्हील मिलेंगे। आगे की ओर डिस्क और पीछे की ओर ड्रम ब्रेक्स मिलेंगे। कार में कुल चार रंग के विकल्प मिलेंगे जिनमें बीच बे पैक, सेरेनिटी पैक, सनडाउनर पैक और फ्लेक्स पैक होंगे। इसके साथ ही इसमें सात तरह के स्टीकर के विकल्प भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

कैसी होगी सेफ्टी
सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग कैमरा, एलईडी रियर फॉग लैंप, फॉलो मी होम हैडलैंप, टीपीएमएस, फ्रंट एंड रियर सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और अनलॉक जैसे कई फीचर्स इसमें मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें