अमर उजाला
Tue, 18 April 2023
मर्सिडीज ने पहली मेबैक इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया है।
इलेक्ट्रिक एसयूवी ईक्यूएस 680 को कंपनी ने शंघाई ऑटो शो के दौरान पेश किया है।
मेबैक ईक्यूएस 680 में हर एक्सल पर एक मोटर दी गई है। जिससे इसे 649 बीएचपी और 950 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
एसयूवी को जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड हासिल करने में सिर्फ 4.1 सेकेंड का समय लगता है।
एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसे 600 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।
इसमें एमबीयूएक्स हाइपरस्क्रीन के साथ मेबैक-स्पेसिफिक स्टार्ट-अप एनिमेशन नप्पा लेदर अपहोल्सट्री को दिया गया है।
एसयूवी में 21 इंच अलॉय व्हील्स, ड्यूल टोन पेंट स्कीम सहित कई फीचर्स मिलते हैं।
मार्च में खूब हुई इन सेडान कारों की बिक्री