फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercedes Benz ने ग्राहकों के लिए पेश की स्पेशल फाइनेंस स्कीम, तीन महीने तक नहीं देनी होगी कोई EMI

Tue, 26 May 2020 05:35 PM IST
अवधेश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
mercedes benz (File Photo)
विज्ञापन
वायरस के चलते लंबे समय बाद चौथे चरण में सरकार द्वारा कुछ ढील दिए जाने पर ऑटो कंपनियों ने अपने कारखाने और डीलरशिप खोले हैं। हालांकि ग्राहक अभी भी शोरूम पर नहीं पहुंच रहे हैं। इस बीच ऑटो कंपनियां अब अपने ग्राहकों को कई तरह के ऑफर्स दे रही हैं। इसके चलते अब  Mercedes-Benz India कंपनी ने अपने ग्राहकों को स्पेशल फाइनेंस ऑफर्स देने की घोषणा की है।    
विज्ञापन

10 साल के लिए ले सकते हैं लोन

Mercedes-Benz ने अपने ग्राहकों के लिए Wishbox 2.0 विशेष पैकेज देने की पेशकश की है। कंपनी यह ऑफर्स C-Class, E-Class और GLC SUV गाड़ियों पर दे रही है। कंपनी ने Wishbox 2.0 के तहत तीन अलग अलग फाइनेंस स्कीम की पेशकश की है। कंपनी एक लंबी अवधि यानी 10 साल तक के लिए लोन दे रही है। इस स्कीम के तहत आप कम से कम 1499 रुपए की ईएमआई भर सकते हैं। 

उठा सकते हैं फायदा

इन स्कीम में 3 महीनों के लिए कोई ईएमआई नहीं देनी, Drive More Pay Less और 10 साल के लिए लोन जैसे प्लान शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को 5 साल का buy-back का विकल्प भी दे रही है। बता दें कि इस प्रकार कई अन्य कार कंपनियों ने भी फाइनेंस स्कीम प्लान की शुरुआत की है। यानी जो लोग लॉकडाउन में कार खरीदना चाहते हैं वह इन ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।   
विज्ञापन

अलग तरह की स्कीम
 
इस पर Mercedes-Benz India के एमडी और सीईओ मार्टिन शेवेंक ने कहा कि हमने अपने ग्राहकों के लिए फाइनेंस सॉल्यूशन Wishbox 2.0 को पेश किया है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य ग्राहकों के भरोसे को फिर से स्थापित करना और उन्हें मजबूत बनाना है। कंपनी ऐसा कर फाइनेंस दिक्कतों को दूर कर विश्वास बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि यह एक अलग प्रकार की स्कीम है। जिससे ग्राहकों को फायदा होगा।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें