फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Fronx: मारुति फ्रॉन्क्स के किस वैरिएंट को खरीदने में है समझदारी, बेस से टॉप तक की मिलेगी जानकारी

Fri, 10 Feb 2023 05:02 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति की ओर से 12 जनवरी 2023 को ऑटो एक्सपो में नई कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रॉन्क्स को पेश किया गया था। फ्रॉन्कस के किस वैरिएंट को खरीदने में होगी समझदारी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 9
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ओर से ऑटो एक्सपो में दो नई एसयूवी को पेश किया गया था। कंपनी की ओर से पेश की गई एसयूवी में फ्रॉन्क्स भी शामिल थी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि फ्रॉन्क्स को कितने वैरिएंट में ऑफर किया जाता है और अगर आप भी इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके किस वैरिएंट को खरीदने में समझदारी होगी।

विज्ञापन

मारुति लाई फ्रॉन्क्स

2 of 9
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
मारुति सुजुकी की ओर से फ्रॉन्क्स एसयूवी को ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान पेश किया गया था। कंपनी की ओर से इस एसयूवी के लिए 12 जनवरी से ही बुकिंग को शुरू कर दिया गया था। फ्रॉन्क्स को कंपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर लाई है।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन

कितने वैरिएंट में आती है

3 of 9
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
फ्रॉन्क्स को कंपनी कुल पांच वैरिएंट में ऑफर करती है। इनमें बेस वैरिएंट सिग्मा है। सिग्मा के बाद डेल्टा, डेल्टा प्लस, जेटा और टॉप वैरिएंट के तौर पर एल्फा वैरिएंट आता है। इनमें से डेल्टा और सिग्मा वैरिएंट को 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है और बाकी तीनों वैरिएंट में कंपनी एक लीटर का टर्बो इंजन देती है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

कितनी है ताकत

4 of 9
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
1.2 लीटर नेचुरली एस्पीरेटिड इंजन है। जिससे एसयूवी को 89.73 पीएस की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे पांच स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक के विकल्प के साथ दिया जाता है। वहीं एक लीटर टर्बो इंजन से एसयूवी को 100.06 पीएस की पावर के साथ 147.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें पांच गियर वाले मैनुअल ट्रांसमिशन के अलावा छह गियर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया जाता है। दोनों ही इंजन के साथ कंपनी आइडल स्टार्ट/स्टॉप फीचर को देती है जबकि टर्बो इंजन के साथ रीजनरेटिव ब्रेकिंग और इलेक्ट्रिक टॉर्क असिस्ट का फीचर मिलता है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
विज्ञापन

बेस वैरिएंट सिग्मा में कितने फीचर

5 of 9
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
मारुति फ्रॉन्क्स के सभी वैरिएंट्स में स्टैंडर्ड के तौर पर कुछ फीचर्स दिए जाते हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट, ड्यूल फ्रंट बैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, तीन पांइट सीट बेल्ट, इलेक्ट्रिक रियर डिफॉगर, आइसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, टिल्ट स्टेयरिंग, की-लैस एंट्री सिस्टम, 60:40 रियर फोल्डेबल सीट्स, एडजस्टेबल सीट हेडरेस्ट, पावर विंडो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रूफ एंड स्पॉयलर, स्किड प्लेट, अंडबॉडी क्लैडिंग, रूफ गार्निश, शॉर्क फिन एंटीना, डॅ्यूल टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर बेस वैरिएंट सिग्मा से ही मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे
विज्ञापन

डेल्टा वैरिएंट में कैसे फीचर्स

6 of 9
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
सिग्मा वैरिएंट वाले सभी फीचर्स के साथ ही डेल्टा वैरिएंट में एंटी थेफ्ट सिक्योरिटी सिस्टम, 17.78 सेमी का स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंडाइड ऑटो, एपल कार प्ले, ऑनबोर्ड वॉयस असिस्टेंट, ओटीए, यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, चार स्पीकर, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम, स्टेयरिंग व्हील माउंटिड कंट्रोल्स, क्रोम फिनिश ग्रिल, बॉडी कलर्ड ओआरवीएम, रियर पार्सल ट्रे के फीचर्स अतिरिक्त मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

डेल्टा प्लस में कितने फीचर्स

7 of 9
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
सिग्मा और डेल्टा वाले फीचर्स के अलावा डेल्टा प्लस में एलईडी डीआरएल, ऑटामैटिक एलईडी हैडलैंप को ही जोड़ा जाता है।

यह भी पढ़ें - Diesel Car Maintenance: आप भी चलाते हैं डीजल इंजन वाली कार, जानें किस तरह रखें ध्यान, नहीं तो होंगे परेशान

जेटा में मिलेंगे ये फीचर्स

8 of 9
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
जेटा से कम कीमत वाले तीनों वैरिएंट में मिलने वाले फीचर्स के साथ ही जेटा में साइड और कर्टेन एयरबैग्स, रियर व्यू कैमरा, दो अतिरिक्त ट्विटर, टीएफटी कलर्ड डिस्प्ले, वायरलेस स्मार्ट चार्जर, टिल्ट और टैलीस्कोपिक स्टेयरिंग एडजस्टमेंट, इंजन पुश स्टार्ट/स्टॉप के साथ स्मार्ट की, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्टोरेज और स्लाइडिंग के साथ फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, रियर एसी वेंट्स, फास्ट यूएसबी चार्जिंग और टाइप बी, सी, फ्रंट फुटवेल इल्यूमिनेशन, रियर वाइपर और वॉशर, क्रोम प्लेटिड इनसाइड डोर हैंडल्स, अमरजेंसी अलर्ट, ब्रेकडाउन नोटिफिकेशन, स्टोलन व्हीकल नोटिफिकेशन और ट्रैकिंग, इमोबिलाइजर रिक्वेस्ट, टो-अवे एंड ट्रैकिंग, जियोफेंस, सेफ टाइम अलर्ट, वॉलेट अलर्ट, रिमोट एसी कंट्रोल, डोर लॉक/कैंसिल लॉक, हैडलाइट ऑफ, हजार्ड लाइट ऑन/ऑफ, अलार्म ऑन/ऑफ, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, अमेजॉन एलेक्सा के साथ सुजुकी कनेक्ट स्किल्स, लो फ्यूल और लो रेंज अलर्ट, ओवर स्पीडिंग अलर्ट, एसी आइडलिंग, डोर एंड लॉक स्टेटस, सीटबेल्ट अलर्ट, ट्रिप स्टार्ट और एंड, लाइव व्हीकल ट्रेसिंग और लोकेशन शेयरिंग, ड्राइविंग स्कोर, नेविगेट टू कार, व्यू एंड शेयर ट्रिप हिस्ट्री और गाइडिंग अराउंड डेस्टिनेशन जैसे फीचर्स जेटा में ऑफर किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित
विज्ञापन

टॉप वैरिएंट अल्फा में कैसे फीचर्स

9 of 9
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
सभी वैरिएंट्स में मिलने वाले फीचर्स के अलावा अल्फा वैरिएंट में हेड्स अप डिस्प्ले, 360 डिग्री व्यू कैमरा, ऑटो इनसाइड रियर व्यू मिरर, 22.86 सेमी का स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम और आर्किमिस सराउंड सेंस, ड्यूल टोन एक्सटीरियर्स, यूवी कट विंडो ग्लॉस, लैदर रैप्ड स्टेयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें