मारुति की मिड साइज एसयूवी ग्रैंड विटारा अब भारत ही नहीं विदेशों में भी देखने को मिलेगी। एसयूवी के एक्सपोर्ट की शुरुआत हो चुकी है। एसयूवी को किन देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा। आइए जानते हैं।
मारुति की ओर से अब मिड साइज एसयूवी ग्रैंड विटारा का एक्सपोर्ट शुरु कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी को किन देशों में भेजने की तैयारी की जा रही है और इसमें कैसे फीचर्स मिलते हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
एक्सपोर्ट की हुई शुरुआत
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से मिड साइज एसयूवी ग्रैंड विटारा के एक्सपोर्ट की शुरुआत हो चुकी है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। एसयूवी की पहली शिपमेंट कारामजार पोर्ट से लेटिन अमेरिका के लिए गई है। साथ ही कंपनी का लक्ष्य इस एसयूवी को लेटिन अमेरिका के साथ ही अफ्रीका, मिडल ईस्ट, आसियन और पड़ोसी देशों में भी एक्सपोर्ट करने का है।
कंपनी के एमडी और सीईओ हिसाशी ताकायुची ने इस मौके पर कहा कि भारत सरकार के एक्सपोर्ट बढ़ाने की कोशिशों के मद्देनजर ही कंपनी कई कारों को एक्सपोर्ट कर रही है। एक्सपोर्ट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही हम एक्सपोर्ट होने वाले पोर्टफोलियो को ग्रैंड विटारा के जरिए बढ़ा रहे हैं। अब कंपनी की ओर से कुल 17 कारों का एक्सपोर्ट दुनिया के कई देशों में हो रहा है। एमडी ने उम्मीद जताई कि जिस तरह से ग्रैंड विटारा को भारतीय बाजार में रिस्पांस मिला है वैसा ही रिस्पांस एसयूवी को विदेशी बाजारों में भी मिलेगा।
मारुति की ओर से मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान अब तक 2.6 लाख कारों का एक्सपोर्ट किया जा चुका है। किसी भी कैलेंडर वर्ष में यह सबसे ज्यादा संख्या है। विटारा के साथ ही कंपनी इस संख्या में और बढ़ोतरी की उम्मीद कर रही है।
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
ग्रैंड विटारा में कई पावरट्रेन ऑप्शंस, क्लास-लीडिंग फीचर्स हैं, और यह ड्राइविंग का एक शानदार एक्सपीरियंस देती है। यह ग्राहकों के लिए 6-एयरबैग वैरिएंट की पेशकश करने वाली एकमात्र प्रीमियम सीएनजी एसयूवी भी है। ग्रैंड विटारा नेक्स्ट-जेन टेक्नोलॉजी जैसे स्मार्टप्ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, और इन-बिल्ट नेक्स्ट जेन सुजुकी कनेक्ट, 40+ कनेक्टेड फीचर्स के साथ आती है।
भारतीय बाजार में ग्रैंड विटारा को दो वैरिएंट में ऑफर किया जाता है। इनमें से स्ट्रांग हाईब्रिड वैरिएंट की सबसे ज्यादा मांग है। वहीं माइल्ड हाईब्रिड वाली विटारा को भी देश में काफी पसंद किया जाता है। माइल्ड हाइब्रिड इंजन 100 PS की पावर और 135 Nm का टॉर्क जेनेरट करता है। जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन 115 PS का अधिकतम पावर जेनरेट करता है।
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी के तौर पर ग्रैंड विटारा की बिक्री की जाती है। कंपनी की यह एसयूवी टोयोटा की अर्बन क्रूजर हाईराइडर के साथ ही ह्यूंदै क्रेटा, टाटा हैरियर, किआ सेल्टॉस जैसी एसयूवी से मुकाबला करती है।