फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Discount: अगस्त में मारुति की कारों को खरीदने का बेहतरीन मौका, मिल रहा हजारों रुपये का डिस्काउंट

Wed, 09 Aug 2023 12:33 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति की ओर से अगस्त महीने में एरिना डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली कारों पर बेहतरीन डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से एरिना डीलरशिप की कारों पर आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त महीने में किस कार पर कंपनी की ओर से कितना डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 8
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
वैगन आर
मारुति वैगन आर के सभी मैनुअल वैरिएंट्स पर कंपनी की ओर से अगस्त महीने में 54 हजार रुपये के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। एलएक्सआई और वीएक्सआई सीएनजी वैरिएंट पर ही 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। एक्सचेंज करने पर 20 हजार रुपये का अधिकतम डिस्काउंट मिल रहा है। अन्य सभी मैनुअल और एएमटी वैरिएंट पर भी 25 हजार रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। वैगन आर की एक्स शोरुम कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन

3 of 8
मारुति एस प्रेसो - फोटो : सोशल मीडिया
एस प्रेसो
मारुति की एस प्रेसो पर भी अगस्त में 54 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ वीएक्सआई प्लस, वीएक्स और सीएनजी वैरिएंट्स पर दिया जा रहा है। ऑटोमैटिक वैरिएंट पर और एलएक्सआई वैरिएंट पर 30 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। एस प्रेसो की कीमत की शुरूआत 4.26 लाख रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट

4 of 8
For Reference Only - फोटो : maruti suzuki
सेलेरियो
कंपनी की एक और हैचबैक कार सेलेरियो पर भी अगस्त महीने में हजारों रुपये बचा सकते हैं। कंपनी इस कार पर अगस्त में 55 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह मैनुअल वैरिएंट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा बेस वैरिएंट और ऑटोमैटिक वैरिएंट पर 30 हजार रुपये बचाए जा सकते हैं। सेलेरियो की एक्स शोरुम कीमत 5.37 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
विज्ञापन

5 of 8
मारुति स्विफ्ट - फोटो : Maruti Suzuki
स्विफ्ट
मारुति स्विफ्ट पर भी अगस्त महीने में मैनुअल ट्रांसमिशन पर 60 हजार रुपये का डिस्काउंट वीएक्सआई वैरिएंट मिल रहा है। लेकिन इसके एलएक्सआई वैरिएंट पर 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। स्विफ्ट की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 5.99 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन

6 of 8
मारुति डिजायर - फोटो : सोशल मीडिया
डिजायर
कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर पर भी अगस्त महीने में 20 हजार रुपये के डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। वहीं इसके सीएनजी वैरिएंट को खरीदने पर किसी भी तरह का डिस्काउंट या ऑफर नहीं दिया जा रहा है। डिजायर की एक्स शोरुम कीमत 6.51 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन

7 of 8
Maruti Eeco 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
ईको
मारुति ईको पर भी अगस्त महीने में 29 हजार रुपये बचाए जा सकते हैं। ईको के सीएनजी वैरिएंट पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ईको की कीमत की शुरूआत 5.27 लाख रुपये से हो जाती है।

यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
विज्ञापन

8 of 8
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : For Reference Only
ऑल्टो के-10
ऑल्टो के-10 पर भी अगस्त महीने में सभी मैनुअल वैरिएंट्स पर 54 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ऑटोमैटिक वर्जन और सीएनजी वैरिएंट पर 20 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं। ऑल्टो के-10 की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 3.99 लाख रुपये से होती है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें